नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर 10 लाख लोगों का सफर होगा आसान, अथॉरिटी ने किया ये इंतजाम

Noida News: नोएडा अथॉरिटी ने एक्सप्रेसवे पर लोगों को सुरक्षित सफर देने के लिए लेकर टेंडर जारी किया है। बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने सर्वे कराने के बाद टेंडर जारी किया गया है। अथॉरिटी का दावा है कि इसी महीने में काम शुरू करा दिया जाएगा।

Noida Greater Noida Expressway

Noida Greater Noida Expressway

विज्ञापन

Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफर करना अब आसान हो जाएगा। नोएडा अथॉरिटी ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि अब एक्सप्रेसवे पर ब्लिंकर, रंबल स्ट्रिप और स्पीड लिमिट के बोर्ड लगाए जाएंगे। अथॉरिटी के मुताबिक, टेंडर लेने के लिए 15 मई तक आवदेन किया जा सकता है। प्रयास है कि अगले महीने से रोड सेफ्टी से संबंधित काम शुरू करा दिए जाएं।

24 किलोमीटर लंबा है एक्सप्रेसवे

Advertisment

नोएडा अथॉरिटी महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे लगभग 24 किलोमीटर लंबा है। इसमें से लगभग 20 किलोमीटर का हिस्सा नोएडा अथॉरिटी के क्षेत्र में आता है। बाकी 4 किलोमीटर का जिम्मा ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के पास है। एक्सप्रेसवे पर आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं। इसकी वजह एक्सप्रेसवे पर कुछ कमियां होना भी है। इसे लेकर ही अथॉरिटी ने तैयारी कर ली है। इसी को देखते हुए एक्सप्रेसवे पर रोड सेफ्टी का काम कराने का फैसला लिया है।

7 करोड़ 52 लाख रुपये का टेंडर जारी

एसपी सिंह ने बताया कि सेक्टर-14ए के सामने से लेकर एक्सप्रेसवे पर संबंधित काम कराए जाएंगे। अब अथॉरिटी ने संबंधित काम कराने के लिए 7 करोड़ 52 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। उन्होंने बताया कि आने-जाने वाले रास्ते पर लगे लगभग 17 पुराने दिशासूचक बोर्ड को नए तरीके से लगाया जाएगा। रात को चमकने वाले सोलर भी लगाए जाएंगे। जगह-जगह थर्मोप्लास्टिक पेंट किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि करीब 10 महीने सर्वे कराने के बाद टेंडर जारी किया गया है।

विज्ञापन

हर कट के पास लगेगी रंबल स्ट्रिप

उन्होंने बताया कि एंट्री और एग्जिट वाले रास्तों पर वाहनों की स्पीड लिमिट के बोर्ड लगाए जाएंगे। हर कट के पास रंबल स्ट्रिप लगाई जाएगी। इसके साथ ही एएफपी टेप, स्प्रिंग पोस्ट, डेलीनेटर लगाने समेत दूसरे काम भी किए जाएंगे। एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे जगह-जगह आईटीएमएस के अंतर्गत खंभे लगाए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इनको दूसरी जगह स्थानांतरित करना संभव नहीं है। इन पर अब ब्लिंकर लगाने का फैसला लिया गया है। काम पूरा होने के बाद इस एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले 10 लाख लोगों का सुरक्षित और आसान हो जाएगा।

विज्ञापन

सर्वे के बाद लिया फैसला

बता दें कि बीते साल नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आईटीएमएस के एक खंभे से टकराकर दो युवकों की मौत हो गई थी। इनमें से एक के पिता नोएडा अथॉरिटी में कार्यरत हैं। इस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कमियों को लेकर सर्वे हुआ था, जिसमें सामने आईं कमियों को अब दूर करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ