नोएडा में प्राधिकरण की टीम पर हमला, सीनियर मैनेजर को घसीटा

Noida News: नोएडा प्राधिकरण की टीम बुधवार दोपहर बसई गांव में अवैध निर्माण हटाने पहुंची थी। इस बीच स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और हंगाता करते हुए बुलडोजर रोक लिया। प्राधिकरण की टीम ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने।

Noida News, noida authority, noida illegal construction, up news, action on illegal construction, noida bulldozer action, नोएडा प्राधिकरण, यूपी समाचार, नोएडा बुलडोजर कार्रवाई

नोएडा प्राधिकरण की टीम पर हमला

विज्ञापन

Noida News: नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा प्राधिकरण की टीम बुधवार को बसई गांव में अवैध निर्माण रोकने पहुंची थी। तभी लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी बीच भीड़ में से कुछ लोग आगे आए प्राधिकरण की टीम से मारपीट करने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर को पकड़कर घसीट दिया गया। प्राधिकरण ने घटना को लेकर थाना फेज-3 पुलिस से शिकायत की है।

बुलडोजर लेकर पहुंची थी टीम

नोएडा प्राधिकरण की टीम बुधवार दोपहर बसई गांव में अवैध निर्माण हटाने पहुंची थी। इस बीच स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और हंगाता करते हुए बुलडोजर रोक लिया। प्राधिकरण की टीम ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। बताया जा रहा है कि कहासुनी के दौरान लोगों ने प्राधिकरण के साथ बदलसूकी रू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया।

Advertisment

पुलिस के सामने प्राधिकरण की टीम को पीटा

पुलिस के सामने कहासुनी के बाद प्राधिकरण की टीम वापस लौट गई। इस बीच प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर लोगों से बातचीत करने बसई गांव पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनके साथ भी अभद्र व्यहार करते हुए उनसे मारपीट करने पर उतारू हो गए। सूत्रों से पता चला है कि कुछ लोगों ने सीनियर मैनेजर को धक्कामुक्की के दौरान घसीट भी दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कर मैनेजर को बचाया।

दोनों पक्षों ने पुलिस से की शिकायत

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची प्राधिकरण की टीम से अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ