Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : नोएडा अथॉरिटी ने होली को लेकर विशेष तैयारी की है। होली के दिन सुबह से ही रंग गुलाल जमकर उड़ेगा। इस दिन पानी की खपत भी ज्यादा होती है। इन बातों को ध्यान में रख कर नोएडा अथॉरिटी होली के दिन में तीन बार पानी सप्लाई करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सुबह-शाम के अलावा दोपहर में भी पानी की सप्लाई की जाएगी। इससे पानी की कमी नहीं होगी। इसके अलावा अथॉरिटी के अधिकारियों द्वारा कई सेक्टरों और गांवों में टैंकरों से भी पानी की सप्लाई कराई जाएगी।
दो घंटे में खर्च होगा 100 एमएलडी पानी
नोएडा में सामान्य दिनों में सुबह और शाम डेढ़-डेढ़ घंटा पानी की सप्लाई होती है। शहर में प्रतिदिन 406 एमएलडी (मिलियन लीटर डेली) जल आपूर्ति की जाती है, लेकिन होली की सुबह पानी की सबसे ज्यादा खपत होती है। ऐसे में सुबह और शाम आधा-आधा घंटा पानी की आपूर्ति को कम करके दोपहर में 12 से 2 बजे तक अतिरिक्त रूप से पानी की सप्लाई की जाएगी। इससे प्रतिदिन की कुल आपूर्ति से 100 एमएलडी अतिरिक्त जल आपूर्ति होली में होगी।
होली पर पानी की खपत सबसे अधिक
नोएडा अथॉरिटी सीईओ डॉक्टर लोकेश एम का कहना है कि होली के दौरान जमकर रंग गुलाल खेला जाता है। साथ ही इसमें पानी का भी अत्यधिक उपयोग किया जाता है। होली खेलने के बाद रंग छुटाने के लिए भी पानी की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में इस दिन घर-घर में पानी की खपत सबसे अधिक होती है। इसलिए क्षमता अनुरूप दोपहर के समय दो घंटे के लिए अतिरिक्त तौर से अथॉरिटी ने पानी देने का निर्णय लिया है। अधिकतर लोग दोपहर एक बजे तक होली खेल लेते हैं। इसके बाद नहाने आदि का काम चलता है। इसलिए समय को देखते हुए 12 से 2 बजे तक पानी दिया जाएगा।
पानी के टैंकरों से भी पानी सप्लाई
बताया जा रहा है कि नोएडा अथॉरिटी सेक्टर-8, 9 और 10 के स्लम इलाके में टैंकरों से पानी की सप्लाई करेगा। इन इलाकों में पानी की सप्लाई भी तय समय पर की जाएगी। अथॉरिटी अधिकारी ने बताया कि होली को देखते हुए स्लम इलाकों का भी विशेष ख्याल रखा गया है। इन इलाकों में होली के दिन सुबह से ही अधिकारियों की नजर रहेगी। लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
पंप ऑपरेटरों को दिए निर्देश
नोएडा अथॉरिटी सीईओ डॉक्टर लोकेश एम का कहना है कि इसके लिए सभी पंप ऑपरेटर को निर्देशित किया जा चुका है। हर साल होली के दिन तीन समय पानी की सप्लाई होती है। इस बार भी तीन समय पानी दिया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। शहरवासियों से सुरक्षित होली खेलने की अपील की गई है, जिससे जल संरक्षण भी किया जा सके।
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
6 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
7 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
16 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
17 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
17 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines