नोएडा अथॉरिटी इंडस्ट्रियल और कमर्शियल प्लॉट करेगी लॉन्च, रोजगार शुरू करने का शानदार मौका

Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी इंडस्ट्रियल और कमर्शियल प्लॉट की योजना लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि मई के पहले सप्ताह तक यह योजना लॉन्च की जा सकती है।

Noida News, Noida Authority, Noida, Harola Market, Divider Project, Noida Traders, नोएडा खबर, नोएडा प्राधिकरण, नोएडा, हरौला मार्केट, डिवाइडर प्रोजेक्ट, नोएडा के व्यापारी

व्यापारियों ने नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ मोर्चा

विज्ञापन

Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी लोगों को रोजागार शुरू करने का मौका दे रही है। मई के पहले सप्ताह में अथॉरिटी इंडस्ट्रियल और कमर्शियल प्लॉट की योजना लॉन्च कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, अथॉरिटी द्वारा प्लॉट योजना को लेकर सभी प्रक्रिया पूरी कर कर ली गई है। सीईओ ने भी हरी झंडी देदी है।

13-13 प्लॉट चिन्हित
नोएडा अथॉरिटी ने इंडस्ट्रियल योजना के लिए 8 हजार वर्गमीटर तक के 13 प्लॉट और कमर्शियल के लिए 13 प्लॉट चिन्हित किए गहै। ये प्लॉट फेज- 1 और फेज-2 में है। इनका साइज 300 वर्गमीटर से लेकर 20 हजार वर्गमीटर तक का होगा। साथ ही इनका आवंटन ई ऑक्शन के जरिए किया जाएगा। इसी से बड़े प्लाट तरह कमर्शियल योजना के लिए भी तैयारी पूरी की जा चुकी है।

Advertisment

300 वर्गमीटर के 24 प्लॉट
कमर्शियल के लिए 32 प्लॉट चिन्हित किए गए। इसमें 300 वर्गमीटर के 24 प्लॉट, 20 हजार से कम के 3 प्लॉट चिन्हित किए गए। इसमें सेक्टर – 142 में 15 हजार 600 वर्गमीटर का एक प्लॉट, सेक्टर-63 में 17 हजार वर्गमीटर का एक प्लॉट और सेक्टर-62 में 7 हजार वर्गमीटर का एक प्लॉट शामिल है।

20 हजार वर्गमीटर से अधिक 5 प्लॉट
20 हजार वर्गमीटर से अधिक 5 प्लॉट की योजना अथॉरिटी लेकर आ रहा है। ये सभी कमर्शियल है। जिसमें दुकान और मॉल आदि खोले जा सकते है। इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग और इंस्टीट्यूशनल स्कीम भी अथॉरिटी जल्द लांच करेगा। जिसमें ग्रुप हाउसिंग में दो प्लॉट और इंस्टीट्यूशनल में नर्सिंग और स्कूल के लिए प्लॉट हो सकते हैं।

मई के पहले सप्ताह में योजना लॉन्च 

विज्ञापन

सूत्रों से पता चला है कि नोएडा अथॉरिटी मई के पहले सप्ताह में इस योजना को लॉन्च कर सकती है। अथॉरिटी के अधिकारियों ने योजना की रिपोर्ट को सीईओ को समक्ष पेश की थी जिसे स्वीकृति मिल गई है। बताया जा रहा है कि प्लॉट के क्षेत्रफल को लेकर अभी कुछ तय नहीं हो पाया है। योजना लॉन्च करने से पहले प्लॉट के क्षेत्रफल को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। फिलहाल अथॉरिटी इस योजना को जल्द से जल्द लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ