नोएडा के इन 2 सेक्टरों में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने की तैयारी, अथॉरिटी ने टेंडर किया जारी

Uttar Pradesh Noida Authority: शहर के दो सेक्टरों में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया जाएगा। इसे लेकर नोएडा अथॉरिटी ने टेंडर जारी किया है। बताया जा रहा है कि 25 टीपीडी क्षमता वाले प्लांट में गीले और 15 टीपीडी क्षमता के प्लांट में सूखे कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।

garbage disposal plants

garbage disposal plants

विज्ञापन

Uttar Pradesh Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी 2 सेक्टरों में 40-40 टीपीडी क्षमता के कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने की तैयारी कर रहा है। अथॉरिटी ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। इच्छुक एजेंसियां 18 अप्रैल तक आवेदन कर सकती हैं।

गीले और सूखे कूड़े का होगा निस्तारण

Advertisment

नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, शहर में कुछ जगह डेढ़ से दो टन क्षमता के टीपीडी प्लांट लगे हुए हैं। पहली बार बड़ी क्षमता के प्लांट लगाने के लिए टेंडर जारी किया गया है। टेंडर में एजेंसी का चयन होने के बाद काम शुरू होने पर प्लांट तैयार होने में 6 से 8 महीने का समय लगेगा। इसमें 25 टीपीडी क्षमता वाले प्लांट में गीले और 15 टीपीडी क्षमता के प्लांट में सूखे कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।

3 सेक्टरों में लगेंगे इंटीग्रेटेड प्रोसेसिंग प्लांट

अथॉरिटी के मुताबिक शहर में तीन और नए इंटीग्रेटेड प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जाएंगे। ये प्लांट सेक्टर- 50, 54, 119 में लगाए जाएंगे। इनमें सेक्टर-50 और 119 में सीएसआर के माध्यम से प्लांट लगाए जाएंगे। इनकी प्रक्रिया भी चल रही है।

विज्ञापन

अथॉरिटी का पैसा नहीं होगा खर्च

सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि इन प्लांट को तैयार करने में अथॉरिटी का अपना कोई पैसा खर्च नहीं होगा। टेंडर में जो एजेंसी चयनित होगी, वह अपने खर्चे से प्लांट लगाएगी और कूड़े से तैयार होने वाले सामान को बेच मुनाफा कमाएगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ