हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

नोएडा के डूब क्षेत्र में 40 अवैध फार्म हाउसों पर चला प्राधिकरण का हंटर

Noida News: नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को यमुना नदी के डूब क्षेत्र में अवैध रूप से बने फार्महाउसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सेक्टर-151 के पास स्थित बादौली गांव के सामने बनाए गए 40 से अधिक फार्महाउसों को ध्वस्त कर दिया गया।

विज्ञापन

Noida News: नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को यमुना नदी के डूब क्षेत्र में अवैध रूप से बने फार्महाउसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सेक्टर-151 के पास स्थित बादौली गांव के सामने बनाए गए 40 से अधिक फार्महाउसों को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई प्राधिकरण के वर्क सर्कल-9 की टीम द्वारा की गई।

संचालकों में मचा हड़कंप
कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की कई टीमों के साथ पुलिस बल और बुलडोजर मौके पर तैनात किए गए थे। जैसे ही अभियान शुरू हुआ, फार्महाउस संचालकों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई रोकने की कोशिश की, लेकिन प्राधिकरण की टीम ने किसी की एक न सुनी और अवैध निर्माणों को एक-एक कर ढहा दिया।

स्थाई निर्माण प्रतिबंधित
एसीईओ संजय खत्री ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि यमुना डूब क्षेत्र में किसी भी तरह का स्थायी निर्माण प्रतिबंधित है। इसके बावजूद बड़े पैमाने पर अवैध फार्महाउस खड़े कर दिए गए थे, जो पूरी तरह से नियमों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आगे भी जारी रहेगा अभियान
प्राधिकरण की तरफ से बताया गया है कि यह अभियान अभी जारी है। अन्य डूब क्षेत्र व गांव में बने फार्महाउसों की सूची भी तैयार की जा रही है ताकि आने वाले दिनों में वहां भी बुलडोजर चलाया जा सके।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, जानें कौन से गोलचक्कर होंगे छोटे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें