ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, जानें कौन से गोलचक्कर होंगे छोटे

Greater Noida News: शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आईटीबीपी गोलचक्कर को छोटा करने का निर्णय लिया है। साथ ही चारों ओर बने डिवाइडर की लंबाई भी कम की जाएगी।

GREATER NOIDA
विज्ञापन

Greater Noida News: शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आईटीबीपी गोलचक्कर को छोटा करने का निर्णय लिया है। साथ ही चारों ओर बने डिवाइडर की लंबाई भी कम की जाएगी। इस कार्य के लिए प्राधिकरण ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। परियोजना पर लगभग 95 लाख रुपये का खर्च आएगा।

2.5 मीटर होगा छोटा
प्राधिकरण के सर्वे में पाया गया है कि सेक्टर स्वर्णनगरी के पास स्थित आईटीबीपी गोलचक्कर की परिधि में 2.5 मीटर की कमी की जाएगी। चारों ओर बने डिवाइडर की लंबाई 2.7 मीटर घटाई जाएगी। इससे सड़क बड़ी होगी और वाहनों को घूमने में अधिक जगह मिलेगी, जिससे जाम की स्थिति में सुधार आएगा। एक साल में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।

Advertisment

शहर के अन्य गोलचक्करों पर भी पड़ेगा असर
आईटीबीपी गोलचक्कर की तर्ज पर प्राधिकरण अन्य व्यस्त गोलचक्करों का भी आकार छोटा करने की योजना बना रहा है। इसमें रायन स्कूल बीटा-1, एलजी, लेबर चैक, डेल्टा-1, रामपुर और अमृतपुरम शामिल है। यहां रोजाना सुबह और शाम को जाम लगना आम बात हो गई है।

लगातार बढ़ रही आबादी
ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आबादी और वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ने के कारण प्रमुख गोलचक्कर पर जाम की स्थिति होती जा रही है। इससे स्कूली बच्चों, ऑफिस जाने वालों और आपात स्थिति में मरीजों को भारी परेशानी होती है। प्राधिकरण ने ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए सड़कों के बड़ा करने और गोलचक्करों के पुनः डिजाइन की दिशा में काम शुरू कर दिया है।

इटेड़ा गोलचक्कर बना मॉडल
प्राधिकरण ने पहले ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इटेड़ा गोलचक्कर का आकार छोटा कर सकारात्मक परिणाम देखे है। उसी मॉडल को आधार मानते हुए अब अन्य गोलचक्करों पर भी सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है।

विज्ञापन

टेंडर किया गया जारी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा व ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए हम प्रतिबद्ध है। आईटीबीपी गोलचक्कर को छोटा करने के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। यहां आने वाले समय में जाम नहीं लगेगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ