नोएडा में 10 लाख लोगों को इस समस्या से मिलेगी निजात, अथॉरिटी ने तैयार किया प्लान

Uttar Pradesh Noida News: मानसून से पहले शहर के करीब 87 बड़े नालों की सफाई कराई जाएगी। नोएडा अथॉरिटी ने नालों की सफाई कराने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। अथॉरिटी का दावा है कि इस बार मानसून में शहर के लोगों को जलभराव का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Noida Authority, Noida News, Investors, नोएडा न्यूज, नोएडा अथॉरिटी, नोएडा प्राधिकरण, ताजा खबर, निवेशक, Latest News

नोएडा अथॉरिटी के लिंक पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन

Uttar Pradesh Noida News: नोएडा अथॉरिटी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अथॉरिटी ने मानसून से पहले जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए नालों की सफाई शुरू कराने का निर्णय लिया है। नालों की सफाई होने से इस मानसून में 10 लाख लोगों को जलभराव की समस्या निजात मिल जाएगी। बताया जा रहा है कि अथॉरिटी ने शहर के करीब 87 बड़े नालों की सफाई के लिए टेंडर जारी कर दिया है।

नालों की सफाई पर खर्च होंगे 10 करोड़

Advertisment

नोएडा अथॉरिटी सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि शहर के छोटे-बड़े करीब 87 नालों की सफाई के लिए टेंडर जारी किया गया है। जलभराव न हो, इसके लिए इस बार खुले हुए नालों के साथ ढके हुए नालों की भी मशीन से सफाई कराने की तैयारी है। नालों की सफाई पर करीब 10 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान है। यह नाले सेक्टर-1 से शुरू होकर अधिकतर बस चुके शहर के अंदर के ही है। इन सभी नालों की सफाई कराई जाएगी।

एजेंसियों का जल्द किया जाएगा चयन

अथॉरिटी के मुताबिक, निर्धारित समय के बाद टेंडर खोल कर नाला सफाई के लिए एजेंसियों का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही हर काम के लिए अलग-अलग समय तय कर नालों की सफाई करवाई जाएगी। इस बार मानसून से पहले ही नालों को पूरी तरह से साफ करने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे लोगों को मानसून में जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। अथॉरिटी इसके अलावा छोटे नालों की भी सफाई कराएगी।

विज्ञापन

पिछले साल मानसून में हुआ था बुरा हाल

गौरतलब है कि पिछले साल (2024) नालों की सफाई के लिए टेंडर देर से जारी किए गए थे। इसकी वजह से बारिश के मौसम में नालों की सफाई का काम पूरा नहीं हो सका था। कई जगह जलभराव की समस्या हुई थी। उस दौरान सोशल मीडिया पर लोगों ने अथॉरिटी के जिम्मेदारों पर जमकर निशाना साधा था। अथॉरिटी इस बार ऐसी कोई गलती करना नहीं चाहती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ