नोएडा प्राधिकरण के 2 अधिकारियों पर हुआ एक्शन, सीईओ के गुस्से का हुए शिकार

Noida News: नोएडा प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम शहर को चमकाने में जुटे हैं। कई बार शहर की साफ-सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दे चुके हैं। इसके बाद भी अधिकारी इस काम में लापरवाही बरत रहे हैं।

Noida News, Noida Authority, Noida, Noida Authority CEO, Latest News, नोएडा खबर, नोएडा प्राधिकरण, नोएडा, नोएडा अथॉरिटी सीईओ, ताजा खबर

नोएडा प्राधिकरण ने दो अधिकारियों पर एक्शन लिया

विज्ञापन

Noida News: नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम सोमवार को शहर में जगह-जगह गंदगी मिलने पर एक्शन लिया है। सीईओ ने जूनियर इंजीनियर और हेल्थ इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की है। सड़कों पर गंदगी मिलने पर सीईओ ने दोनों ही अधिकारियों का एक महीने का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही काम में लापरवाही बरतने वाली कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

सीईओ को नहीं मिला सफाई कर्मचारी

सीईओ लोकेश एम सोमवार को शहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ सेक्टर-136 और सेक्टर-137 पहुंचे। यहां उन्हें सफाई कर्मचारी नहीं मिला। जिसके बाद सीईओ ने हेल्थ इंस्पेक्टर पर एक्शन लिया। सीईओ ने इस लापरवाही के चलते इंस्पेक्टर का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए हें। इसके बाद सीईओ जलभराव और विभिन्न सोसायटियों के ड्रेनेज सिस्टम का जायजा लिया। इस काम में कमी पाए जाने पर सीईओ ऐसी सभी सोसायटियों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Advertisment

कंपनी पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना

निरीक्षण के दौरान सीईओ फ्लाईओवर पर पहुंचे। यहां उन्हें कुछ टाइल्स उखड़ी मिली और निर्माण सामग्री फैली मिली, जिसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए। साथ ही एक्सप्रेसवे के सेंट्रल वर्ज पर जारी पेंटिंग कार्य की धीमी गति और घटिया गुणवत्ता पर कांट्रेक्टर कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सीईओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के में कार्य में सुधार नहीं हुआ तो कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

जूनियन इंजीनियर पर हुआ एक्शन

सीईओ ने शहर के निर्माण में लगाई जा रही घिसी हुई पेवर ग्रास टाइल्स और अन्य घटिया निर्माण कार्यों पर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे लेकर संबंधित जूनियर इंजीनियर का एक माह का वेतन काटने के आदेया दिए हैं। सीईओ ने एनजीटी और शासन के आदेशानुसार टाइल्स लगाने के निर्देश दिए हैं।

नोएडा स्टेडियम की बदलेगी सूरत

सीईओ निरीक्षण के दौरान सेक्टर-18 फ्लाईओवर पर पहुंचे। यहां सीईओ ने पेंट को दोबारा करवाने और एमपी-2 मार्ग पर बनी एलिवेटेड रोड की नियमित सफाई के निर्देश भी दिए। अंत में सीईओ ने सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम का दौरा किया। यहां पार्किंग की खराब स्थिति के अलावा दूसरे कार्यों को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अगले 24 घंटे में नोएडा स्टेडियम की सफाई करने का भी आदेश दिया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ