नोएडा में कॉलोनी पर चलेगा बुलडोजर, 10 हजार लोग होंगे बेघर और बेरोजगार

Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी जल्द ही सलारपुर कॉलोनी के पास एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त करने वाली है। बताया जा रहा है कि कॉलोनी में अवैध रूप से वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, दुकान और फ्लैट बनाकर बेच दिए गए हैं और बेचे भी जा रहे हैं।

Noida authority bulldozer

Noida authority bulldozer

विज्ञापन

Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी अवैध कॉलोनियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बार अथॉरिटी ने सलारपुर गांव की एक कॉलोनी पर एक्शन लेने की तैयारी की है। बताया जा रहा है कि भूमाफिया ने अथॉरिटी की अधिसूचित जमीन पर अवैध कॉलोनी काट दी है। अवैध निर्माण को हटाने की सभी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। इसे लेकर वरिष्ठ प्रबंधक वर्क सर्किल-8 की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है। जल्द ही बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

अथॉरिटी की जमीन पर अवैध कब्जा

Advertisment

नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, सलारपुर गांव के पास खसरा संख्या-700 से 715 तक का ब्योरा दिया है, जिसमें कहा गया है कि इन खसरा नंबरों पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही है। यह सारी जमीन 45 मीटर और 60 मीटर चौड़ी सड़क के किनारे है। इसके सामने सेक्टर-107 की सोसायटी है। इस जमीन पर कुछ भूमाफिया की ओर से अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही है। यह सारी जमीन अथॉरिटी की अधिसूचित जमीन है। इसके अलावा खसरा संख्या-779 और 780 पर अवैध इतारमें बना दी गई हैं।

भूमाफिया पर होगी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि अब इनकी सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए कोऑर्डिनेशन चल रहा है। जल्द ही अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे। कॉलोनी में अवैध रूप से वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, दुकान और फ्लैट बनाकर बेच दिए गए हैं और बेचे भी जा रहे हैं, जो नियम विरुद्ध है, इनका निर्माण करने वाले भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई होगी। सूत्रों से पता चला है कि अगर कार्रवाई होती है तो करीब 10 हजार लोग बेघर और बेरोजगार हो जाएंगे।

विज्ञापन

खरीद-फरोख्त न करने की अपील

खसरा संख्या-700 से 715 स्थित जमीन पर अवैध प्लाटिंग की गई। यह सारी जमीन सेक्टर-107 के सामने 45 मीटर और 60 मीटर चौड़ी सड़क के किनारे है। वहीं खसरा संख्या-779 और 780 स्थित जमीन पर वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, दुकान और फ्लैट बनाए गए हैं। यह जमीन भी सेक्टर-107 के सामने 45 मीटर चौड़ी रोड पर है। अथॉरिटी ने लोगों से अपील की है कि वे इन खसरा नंबरों पर बनने वाले वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, फ्लैट या फिर प्लॉट को न खरीदें। इन निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ