Noida Authority: नोएडा के कनॉट प्लेस यानी सेक्टर-18 में मंगलवार को अथॉरिटी की टीम बुलडोजर लेकर अचानक पहुंच ई। जिससे वहां हड़कंप मच गया। नोएडा अथॉरिटी की टीम ने मुगलई, पंजाबी ग्रिल, पराठे वाले, समेत शेक वाली कई दुकानों का अतिक्रमण सड़क से हटा दिया। इसके बाद मुख्य दुकानों के बाहर लगे सामान और रेस्टोरेंट के बाहर अवैध रूप से लगे स्टॉलों को भी हटाया। इस दौरान करीब दो डंपर माल को सीज किया गया।
अथॉरिटी ने दी चेतावनी
कामर्शियल हब सेक्टर-18 में मंगलवार को नोएडा अथॉरिटी के 60 से अधिकारी कर्मचारी , डंपर , ट्रैक्टर और बुलडोजर के साथ पहुंचे। टीम दोपहर बाद सेक्टर -18 पहुंची थी। बताया जा रहा है कि टीम ने सड़क पर लगी दुकानों को हटाया।इसके बाद मुख्य दुकानों के बाहर लगे सामान और रेस्टोरेंट के बाहर अवैध रूप से लगे स्टॉलों को हटाया। इस दौरान करीब दो डंपर मॉल को सीज किया गया। यह ड्राइव करीब डेढ़ घंटे तक चला। इस दौरान अथॉरिटी अधिकारी द्वारा दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा इस तरह का अतिक्रमण किया गया तो आवंटन की शर्तों के अनुसार एक्शन लिया जाएगा।
लोगों को जाम से मिलेगी निजात
सेक्टर-18 में रोजाना करीब 1.50 लाख लोग आते जाते है। दुकानदारों द्वारा सामान सड़क तक फैलाने पर यहां अक्सर जाम की समस्या रहती है। इससे पहले भी कई बार यहां ड्राइव चलाई जा चुकी है। इसके बाद भी ये लोग सामान को दुकानों के बाहर रखते है। ऐसे में मंगलवार को अचानक ड्राइव चलाई गई। जिसमें दुकानों के बाहर रखे माल को सीज किया गया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई।
शिकायत मिलने पर चली ड्राइव
नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, आए दिन यहां से शिकायत मिल रही थी। जिस पर ड्राइव चलाई गई। ये लगातार चलाई जाएगी। ताकि सड़क पर अतिक्रमण न हो सके। इसके अलावा सिर्फ वहीं दुकान ही यहां लग सकेंगी जिनका आवंटन है। कोई भी रेहड़ी पटरी यहां नहीं लगेंगी। अथॉरिटी अब ऐसे ही अन्य बाजारों में भी अचानक ड्राइव चलाएगी।