गांवों की हर समस्या का चुटकी में होगा समाधान, नोएडा अथॉरिटी ने बनाया खास प्लान

Noida Authority: अब नोएडा के गांवों में रहने वाले लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अथॉरिटी ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। खुद अथॉरिटी अफसर उनके गांव में रहकर समस्या का समाधान करेंगे। साथ ही विकास कार्य भी कराएंगे।

Noida authority area villages

Noida authority area villages

विज्ञापन

Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी क्षेत्र में करीब 81 गांव आते हैं। इन गांवों में आए दिन कोई न कोई समस्या सामने आती रहती है। नोएडा अथॉरिटी ने इन समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए खास प्लान बनाया है। इस प्लान के तहत गांवों में एक ग्रामीण विकास अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। ये अधिकारी गांवों की समस्या का तुरंत समाधान कराएंगे। साथ ही गांवों के विकास कार्य को भी देखेंगे।

गांवों पर 224 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Advertisment

नोएडा अथॉरिटी सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि गांवों के विकास के लिए एक अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। इस अधिकारी के अंतर्गत एक टीम की तैनाती की जाएगी। इस वित्तीय वर्ष में नोएडा अथॉरिटी गांवों के विकास पर 224 करोड़ रुपये खर्च करेगा। उन्होंने बताया कि गांवों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाएगा। विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए इस बार दोगुने से अधिक बजट राशि तय की गई है। कोशिश की जाएगी कि इस वित्तीय वर्ष में पूरे बजट का सही प्रयोग हो सके।

गांवों में गंदगी का बुरा हाल

बताया जा रहा है कि कई साल से गांवों के लोग सेक्टरों की तर्ज पर विकास कराने की मांग करते आ रहे हैं। जनप्रतिनिधि भी गांवों में तेजी से विकास कार्य कराने के लिए नोएडा अथॉरिटी के अफसरों को पत्र लिख चुके। गांवों में गंदगी का बुरा हाल है। जगह-जगह नालियां और सड़कें टूटी पड़ी हैं। सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। बारात घर से लेकर अन्य निर्माण से संबंधित मांगें कई साल से अधूरी पड़ी हैं।

विज्ञापन

ग्रामीण विकास अधिकारी रखेंगे नजर

सीईओ ने बताया कि गांवों की समस्याओं को देखते हुए इस वित्तीय वर्ष में गांवों के विकास पर खर्च होने वाले बजट को बढ़ाया है। अब अलग से ग्रामीण विकास अधिकारी की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया है। सीईओ डॉ लोकेश एम ने बताया कि गांवों के विकास के लिए अलग से अधिकारियों की टीम बनाई जाएगी। यह खासतौर से विकास कार्यों और समस्याओं के समाधान पर ध्यान देगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ