Noida Air Pollution: दिवाली से पहले रविवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी हवा जहरीली हो गई है। यहां एक्यूआई 169 से बढ़कर एक दिन में ही 304 पर पहुंच गया, जोकि बहुत खराब श्रेणी में आ गया। डाॅक्टरों की मानें तो ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
ग्रेटर नोएडा में यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी डीके गुप्ता ने बताया कि वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। गुप्ता ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि इस साल पहली बार नोएडा,ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में एक दिन में एयर क्वालिटी खराब देखी गई। इसके लिए पड़ोसी देश पाकिस्तान जिम्मेदार है। सीमा पार पाकिस्तान में पराली जलाई जा रही है, इस कारण जहरीला धुंआ चारो और फैल गया है।
हवा नहीं चलने से धुंध जैसी स्थिति
अधिकारी ने टीओआई को बताया कि वायु की दिशा के कारण भी यह समस्या हो रही है। खेतों में पराली जलाने से उठा धुआं हवा की गलत दिशा के कारण आगे नहीं जा पा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल हवा नहीं चल रही है। इससे वायुमंडल में धुंध आ गई है। सोमवार को पालम में विजिबिलिटी 1000 मीटर और सफदरजंग में 1500 मीटर रही।
ये भी पढ़ेंः BJP से मतभेद की खबरों पर क्या बोले RSS नेता? होसबाले के बयान के क्या मायने
सोमवार को दिल्ली में सुधरी स्थिति
नोएडा और ग्रेटर नोएडा की तुलना में सोमवार सुबह दिल्ली की ओवरऑल इंडेक्स रविवार के मुकाबले कुछ कम दर्ज किया गया। सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 264 दर्ज किया गया। मगर यह स्थिति भी बहुत खराब की श्रेणी में आती है।
इस बीच इस मुद्दे को लेकर सियासत भी जमकर हो रही है। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच रविवार को आरोप-प्रत्यारोप भी जमकर हुआ। दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी एक बार फिर बहुत खराब की श्रेणी में पहुंच गई है।
ये भी पढ़ेंः गमलियाल हेम्ब्रोम कौन? जिनको BJP ने Hemant Soren के खिलाफ उतारा, दूसरी लिस्ट में कितने नाम?
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
42 mins agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 hr agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
4 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines