Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होने के साथ-साथ मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी में भी अनूठा उदाहरण बनेगा. एयरपोर्ट को सड़क, रेल और बस तीनों माध्यमों से जोड़ा जा रहा है, जिससे दिल्ली-एनसीआर के साथ आगरा, अलीगढ़, मथुरा, मेरठ और हरियाणा के कई शहरों से सुगम यात्रा संभव होगी. एयरपोर्ट के जल्द उद्घाटन और संचालन की तैयारियों के बीच सरकार और एजेंसियां इसकी कनेक्टिविटी पर विशेष जोर दे रही हैं, ताकि यात्री कम से कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंच सकें.
हर दिशा से सड़क कनेक्टिविटी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सीधे यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ा है. साथ ही इसे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 31 किलोमीटर लंबी लिंक रोड तैयार की गई है, जो बल्लभगढ़ से शुरू होकर यमुना एक्सप्रेसवे पर बने इंटरचेंज से होते हुए एयरपोर्ट तक पहुंचेगी. इससे हरियाणा के शहर सीधे एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगे.
एनएचएआई कर रहा इंटरचेंज का निर्माण
वहीं, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) से एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए एनएचएआई इंटरचेंज का निर्माण तेजी से कर रहा है. इसके बनने से गाजियाबाद, मेरठ, पलवल और सोनीपत से भी सीधी पहुंच संभव होगी. औद्योगिक और मालवाहक वाहनों के लिए एयरपोर्ट के उत्तर और पूर्व दिशा में आठ किलोमीटर लंबी सड़क लगभग तैयार है.
रेल और रैपिड रेल से भी जुड़ाव
एयरपोर्ट को दिल्ली से जोड़ने के लिए रीजनल रैपिड रेल परियोजना प्रस्तावित है. इसका डीपीआर राज्य सरकार तैयार कर चुकी है. इसके माध्यम से एयरपोर्ट दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा. इसके अलावा चोला-रुंधी रेल लाइन पर भी विचार चल रहा है. एयरपोर्ट को दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा, जिसके स्टेशन को मंजूरी मिल चुकी है. इस कॉरिडोर से दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक की दूरी महज 21 मिनट में तय की जा सकेगी.
इलेक्ट्रिक बसों और कैब सेवाओं से ‘डोर टू डोर’ सुविधा
यात्रियों की अंतिम गंतव्य तक पहुंच आसान बनाने के लिए एयरपोर्ट को आसपास के शहरों और मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने के लिए परिवहन निगमों के साथ समझौते किए गए हैं. उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान से अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू की जाएंगी. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण मिलकर 500 इलेक्ट्रिक बसें चलाएंगे. कैब सेवाओं के लिए महिंद्रा लॉजिस्टिक्स, उबर, रैपिडो और मेक माई ट्रिप कंपनियां तैयार हैं, जबकि ओला के साथ अनुबंध अंतिम चरण में है.
ये भी पढ़ें: यीडा सिटी में ग्रुप हाउसिंग स्कीम की डेट आगे बढ़ी, 4 नवंबर कर सकेंगे आवेदन
संबंधित खबरें
'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
42 mins agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 hr agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
13 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
15 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
16 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
17 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
19 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
21 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines