उप्र में जमीन रजिस्ट्री को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। अब प्रदेश में विवादित जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी। सीधे तौर पर कहें तो अब जमीन खरीद-फरोख्त के नियम और सख्त हो गए हैं। इसके पीछे सरकार ने सुरक्षित लेनेदेन और झूठे मुकदमों से बचना बताया है। सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को पास कर दिया है। इससे फर्जी और विवादित जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लग जाएगी। नया नियम बनने के बाद अब रजिस्ट्री से पहले खतौनी और स्वामित्व से जुड़े कागजों की गहन जांच होगी।
दरअसल, हाल ही में यूपी में सीएम की कैबिनेट बैठक हुई। इसमें कई अहम फैसले लिए गए। इसमें जमीन खरीद फरोख्त का फैसला सबसे अहम रहा। यूपी में जमीनों को लेकर अक्सर विवाद देखने को मिलते थे। कई बार तो इसके पीछे हत्याएं तक हो जाती थीं। अब योगी सरकार ने इस मामले में सख्ती कर दी है। जमीन की फर्जी रजिस्ट्री के केस बढ़ते देख अब योगी सरकार ने विवादित जमीन की रजिस्ट्री पर बैन लगा दिया है।
यह भी पढ़ें: UP में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव, योगी कैबिनेट ने नई नियमावली को दी मंजूरी
आपसी रंजिश के अलावा कई बार सरकारी या कुर्क संपत्ति भी रजिस्ट्री के जरिए दूसरे के नाम दर्ज हो जाती है। ऐसे में सालों तक कोर्ट केस और आर्थिक-मानसिक परेशानियों के रूप के विवाद भी सामने आता थे। अब संपत्ति की रजिस्ट्री को और पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए एक अहम प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। सरकार का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद फर्जी और विवादित जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लग सकेगी। इससे लोगों को अनावश्यक मुकदमेबाजी से राहत मिलेगी।
मामले पर राज्य के स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जयसवाल ने कहा कि कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें संपत्ति का वास्तविक मालिक कोई और होता है लेकिन रजिस्ट्री किसी दूसरे व्यक्ति के नाम हो जाती है। कई बार प्रतिबंधित या विवादित जमीन को भी बेच दिया जाता था। कई बार कुर्क की संपत्ति या सरकारी जमीन का भी विक्रय विलेख तैयार कराकर उसका पंजीकरण करा लिया जाता है। पता तब चलता है जब कोई पक्ष अदालत से गुहार लगाता है। तब तक जमीन की खरीद-फरोख्त कई हाथों में जा चुकी होती है। ऐसे में विवाद और जटिल हो जाता है।
यह भी पढ़ें: 83 थानों में FIR, 21 लाख का इनाम…, CM योगी की मां पर अभ्रद टिप्पणी करने से UP में मौलाना
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
14 mins agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
4 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
5 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
7 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines