खबर की मुख्य बातें:-
- गाजियाबाद के लाल कुआं से दादरी के बीच करीब 12 किलोमीटर लंबा 6-लेन एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा.
- इस परियोजना पर लगभग 2,300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि टेंडर अक्टूबर में जारी होने की संभावना है.
- एलिवेटेड रोड बनने से गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर और अलीगढ़ की ओर जाने वाले लाखों लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलेगी.
- परियोजना भविष्य में न्यू नोएडा, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और औद्योगिक क्षेत्रों की बढ़ती ट्रैफिक जरूरतों को भी पूरा करने में मदद करेगी.
गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है. इन शहरों के बीच यात्रा करने के लिए वर्तमान में जीटी रोड (GT Road) पर काफी ट्रैफिक जाम को झेलना पड़ता है, लेकिन जल्द ये समस्या दूर होने वाली है. दरअसल, लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए, दादरी से लाल कुआं (गाजियाबाद) के बीच एक नया एलिवेटेड रोड बनाने की योजना को मंजूरी मिल गई है. इस महत्वकांशी परियोजना के तहत करीब 12 KM लंबा छह लेन का एलिवेटेड रोड तैयार किया जाएगा.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी घोषणा खुद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 13 जुलाई को लखनऊ में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के उद्घाटन और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह के दौरान दी. मंच से गडकरी ने उत्तर प्रदेश में 50-60 हजार करोड़ रुपये की नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी देने की घोषणा की थी. इसी दौरान उन्होंने दादरी-लालकुआं 6 लेन के एलिविटेड रोड को मंजूरी मिलने की भी जानकारी दी थी.
यह भी पढ़ें: देश में कितने हैं जंतर-मंतर? किसने बनवाए और क्यों थे इतने खास; जानें इनका इतिहास
दादरी से लाल कुआं तक क्यों जरूरी है यह नया रोड?
दादरी-लाल कुआं मार्ग जीटी रोड का बेहद व्यस्त हिस्सा माना जाता है. इस रास्ते से रोजाना हजारों वाहन गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, खुर्जा और अलीगढ़ की ओर आते-जाते हैं. सुबह और शाम के समय ‘पीक ऑवर’ के वक्त यहां ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ जाता है, जिसके कारण लोगों को कई किलोमीटर लंबे जाम में फंसना पड़ता है. इस जाम का नतीजा यह होता है कि जो सफर कुछ मिनटों में पूरा हो सकता है, उसे पूरा करने में कई घंटों बीत जाते हैं. ऐसे में नया एलिवेटेड रोड बनने के बाद लंबी दूरी के वाहन ऊपर से गुजर सकेंगे, जबकि स्थानीय ट्रैफिक नीचे की सड़क का इस्तेमाल करेगा. इससे यातायात व्यवस्था ज्यादा सुचारू हो सकेगी और लोगों का समय और ईंधन दोनों की बचा सकेंगे.
करोड़ों के लागत से तैयार होगा नया एलिवेटेड रोड
आपको जानकार हैरानी होगी कि इस एलिवेटिड रोड को तैयार करने के लिए 2300 करोड़ का टेंडर अक्टूबर में जारी की जानी है, जिसकी तैयारी भी तेज है. परियोजना पूरी होने के बाद इस व्यस्त मार्ग पर रोजाना लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. बता दें कि, इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य सिर्फ जाम कम करना नहीं है, बल्कि गाजियाबाद और नोएडा के बीच परिवहन नेटवर्क को और मजबूत बनाना भी है. बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से लोगों को ऑफिस, व्यापारिक क्षेत्रों और आसपास के शहरों तक पहुंचने में आसानी होगी. इसके अलावा भारी वाहनों की आवाजाही को भी बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा.
न्यू नोएडा के लिए भी जरूरी है ये प्रोजेक्ट
माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव और बढ़ सकता है. नोएडा प्राधिकरण दादरी क्षेत्र के आसपास न्यू नोएडा विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है. ऐसे में आने वाले सालों में यहां बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी. इसी भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एलिवेटेड रोड परियोजना को काफी अहम माना जा रहा है. यह सड़क न सिर्फ वर्तमान जाम की समस्या को कम करेगी, बल्कि भविष्य में बढ़ने वाले ट्रैफिक को संभालने में भी मददगार साबित होगी.
रियल एस्टेट की नजर से भी खास
दादरी-लाल कुआं एलिवेटेड रोड बनने का असर आसपास के रियल एस्टेट सेक्टर पर भी देखने को मिल सकता है. बेहतर सड़क कनेक्टिविटी किसी भी क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाती है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नए औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ाव बेहतर होने के कारण इस पूरे इलाके में निवेश की संभावनाएं बढ़ सकती हैं.
मुख्य निष्कर्ष:- दादरी से लाल कुआं के बीच बनने वाला 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड गाजियाबाद, नोएडा और आसपास के शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकता है. करीब 2,300 करोड़ रुपये की इस परियोजना से रोजाना लगने वाले जाम में कमी आएगी, यात्रा पहले से तेज और आसान होगी.
यह भी पढ़ें: यूपी को मिलेगा 750 KM का नया एक्सप्रेसवे कॉरिडोर, गोरखपुर से पानीपत का सफर होगा
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
8 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
17 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines