गाजियाबाद से नोएडा तक सफर होगा आसान! लाल कुआं-दादरी के बीच 2300 करोड़ की लागत से बनेगा 12 KM लंबा एलिवेटेड रोड, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है. जीटी रोड (GT Road) पर लगने वाला भारी ट्रैफिक जाम जल्द खत्म होने वाला है.

Lal Kuan Dadri elevated road update

नोएडा-गाजियाबाद वालों के लिए बड़ी खुशखबरी. (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • गाजियाबाद के लाल कुआं से दादरी के बीच करीब 12 किलोमीटर लंबा 6-लेन एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा.
  • इस परियोजना पर लगभग 2,300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि टेंडर अक्टूबर में जारी होने की संभावना है.
  • एलिवेटेड रोड बनने से गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर और अलीगढ़ की ओर जाने वाले लाखों लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलेगी.
  • परियोजना भविष्य में न्यू नोएडा, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और औद्योगिक क्षेत्रों की बढ़ती ट्रैफिक जरूरतों को भी पूरा करने में मदद करेगी.

गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है. इन शहरों के बीच यात्रा करने के लिए वर्तमान में जीटी रोड (GT Road) पर काफी ट्रैफिक जाम को झेलना पड़ता है, लेकिन जल्द ये समस्या दूर होने वाली है. दरअसल, लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए, दादरी से लाल कुआं (गाजियाबाद) के बीच एक नया एलिवेटेड रोड बनाने की योजना को मंजूरी मिल गई है. इस महत्वकांशी परियोजना के तहत करीब 12 KM लंबा छह लेन का एलिवेटेड रोड तैयार किया जाएगा.

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी घोषणा खुद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 13 जुलाई को लखनऊ में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के उद्घाटन और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह के दौरान दी. मंच से गडकरी ने उत्तर प्रदेश में 50-60 हजार करोड़ रुपये की नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी देने की घोषणा की थी. इसी दौरान उन्होंने दादरी-लालकुआं 6 लेन के एलिविटेड रोड को मंजूरी मिलने की भी जानकारी दी थी.

विज्ञापन

दादरी से लाल कुआं तक क्यों जरूरी है यह नया रोड?

दादरी-लाल कुआं मार्ग जीटी रोड का बेहद व्यस्त हिस्सा माना जाता है. इस रास्ते से रोजाना हजारों वाहन गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, खुर्जा और अलीगढ़ की ओर आते-जाते हैं. सुबह और शाम के समय ‘पीक ऑवर’ के वक्त यहां ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ जाता है, जिसके कारण लोगों को कई किलोमीटर लंबे जाम में फंसना पड़ता है. इस जाम का नतीजा यह होता है कि जो सफर कुछ मिनटों में पूरा हो सकता है, उसे पूरा करने में कई घंटों बीत जाते हैं. ऐसे में नया एलिवेटेड रोड बनने के बाद लंबी दूरी के वाहन ऊपर से गुजर सकेंगे, जबकि स्थानीय ट्रैफिक नीचे की सड़क का इस्तेमाल करेगा. इससे यातायात व्यवस्था ज्यादा सुचारू हो सकेगी और लोगों का समय और ईंधन दोनों की बचा सकेंगे.

करोड़ों के लागत से तैयार होगा नया एलिवेटेड रोड

आपको जानकार हैरानी होगी कि इस एलिवेटिड रोड को तैयार करने के लिए 2300 करोड़ का टेंडर अक्टूबर में जारी की जानी है, जिसकी तैयारी भी तेज है. परियोजना पूरी होने के बाद इस व्यस्त मार्ग पर रोजाना लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. बता दें कि, इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य सिर्फ जाम कम करना नहीं है, बल्कि गाजियाबाद और नोएडा के बीच परिवहन नेटवर्क को और मजबूत बनाना भी है. बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से लोगों को ऑफिस, व्यापारिक क्षेत्रों और आसपास के शहरों तक पहुंचने में आसानी होगी. इसके अलावा भारी वाहनों की आवाजाही को भी बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा.

विज्ञापन

न्यू नोएडा के लिए भी जरूरी है ये प्रोजेक्ट

माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव और बढ़ सकता है. नोएडा प्राधिकरण दादरी क्षेत्र के आसपास न्यू नोएडा विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है. ऐसे में आने वाले सालों में यहां बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी. इसी भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एलिवेटेड रोड परियोजना को काफी अहम माना जा रहा है. यह सड़क न सिर्फ वर्तमान जाम की समस्या को कम करेगी, बल्कि भविष्य में बढ़ने वाले ट्रैफिक को संभालने में भी मददगार साबित होगी.

रियल एस्टेट की नजर से भी खास

दादरी-लाल कुआं एलिवेटेड रोड बनने का असर आसपास के रियल एस्टेट सेक्टर पर भी देखने को मिल सकता है. बेहतर सड़क कनेक्टिविटी किसी भी क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाती है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नए औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ाव बेहतर होने के कारण इस पूरे इलाके में निवेश की संभावनाएं बढ़ सकती हैं.

विज्ञापन

मुख्य निष्कर्ष:- दादरी से लाल कुआं के बीच बनने वाला 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड गाजियाबाद, नोएडा और आसपास के शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकता है. करीब 2,300 करोड़ रुपये की इस परियोजना से रोजाना लगने वाले जाम में कमी आएगी, यात्रा पहले से तेज और आसान होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ