Nikki Murder Case Update: निक्की मर्डर मामले में सास, पति और जेठ के बाद पुलिस ने ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। सुबह जानकारी सामने आई कि इस मामले में निक्की के जेठ की गिरफ्तारी की गई है। वहीं, अभी खबर सामने आई कि पुलिस ने फरार चल रहे ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, कासना पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की मदद से वांछित अभियुक्त (ससुर) सतवीर पुत्र फकीरा ग्राम सिरसा थाना कासना गौतमबुद्धनगर सिरसा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है।
निक्की हत्याकांड में 4 गिरफ्तार
निक्की की हत्या के बाद पुलिस लगातार गिरफ्तारियां कर रही है। सास, निक्की के पति और जेठ की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने फरार ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। सतवीर की उम्र 55 साल है, जिसे सिरसा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आज ही निक्की के जेठ को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।
बहन ने किए कई खुलासे
निक्की की शादी में कई लाख रुपये का दहेज भी दिया गया था, उसके बावजूद भी और अधिक दहेज की मांग की जा रही थी। निक्की की शादी उसी घर में हुई थी जहां पर उसकी बड़ी बहन की हुई थी। यानी निक्की की जेठानी उसकी बड़ी बहन ही थी। बहन ने ही खुलासा किया था कि उसकी बहन को ससुराल वाले रास्ते से हटाना चाहते थे, ताकि वो अपने बेटे की दूसरी शादी करा सकें।
निक्की की बहन ने बतया कि जब उसने अपनी बहन का साथ देने की कोशिश की गई तो उसे भी परेशान किया गया। ससुराल वालों की रोज दहेज को लेकर लेकर मांगें लगातार बढ़ती जा रही थीं। निक्की की शादी विपिन भाटी और कंचन की शादी रोहित भाटी के साथ हुई थी।
ये भी पढ़ें: निक्की मर्डर केस में दिल्ली-NCR में दबिश, ससुर और जेठ के बारे में मिले अहम सुराग
संबंधित खबरें
कांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 hr agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
12 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
15 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
16 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
17 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
19 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
20 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
21 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines