निक्की के ब्यूटी पार्लर से पैसे चोरी करता था विपिन, 60 लाख की इस कार की कर रहा था डिमांड, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Nikki Murder Case: विपिन भाटी अपनी पत्नी निक्की के ब्यूटी पार्लर से पैसे चोरी करता था। इसके अलावा अपने साले और ससुराल पक्ष से उनकी मर्सिडीज कार उसे देने की मांग कर रहा था, जिसकी कीमत करीब 60 लाख है। सोमवार सुबह ही पुलिस ने इस मामले में विपिन के भाई रोहित भाटी को सिरसा टोल से गिरफ्तार किया है।

Nikki Murder Case, vipin bhati, noida police beauty parlor, mercede car, noida police raid

निक्की मर्डर केस

Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के निक्की मर्डर केस में पुलिस एक्शन मोड में है। नोएडा पुलिस ने अब इस मामले में सिरसा टोल के पास से सोमवार सुबह निक्की के जेठ रोहित भाटी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी तक विपिन भाटी, उसकी मां दयावती, भाई रोहित भाटी और भाभी कंचन भाटी से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है विपिन निक्की के ब्यूटी पार्लर से पैसे चोरी करता था। इसके अलावा अपने साले और ससुराल पक्ष उनकी मर्सिडीज कार की मांग कर रहा था, जिसकी कीमत करीब 60 लाख है।

विज्ञापन

पार्लर में की थी तोड़फोड़, निक्की भाटी के सोशल मीडिया पर बढ़ते फॉलोअर्स और दोस्तों के कमेंट से था नाराज

पुलिस सूत्रों की मानें तो निक्की भाटी और उसकी बहन कंचन भाटी दोबारा से ब्यूटी पार्लर खोलना चाहती थीं। सोशल मीडिया पर दोनों के लगातार बढ़ते फॉलोअर्स के चलते विपिन और उसके परिजन नाराज थे। यही वजह थी कि बीते दिनों उन्होंने निक्की के पार्लर में तोड़फोड़ की और उसे बंद करवा दिया था। बताया जा रहा है कि विपिन पार्लर से पैसे भी चोरी करता था। विपिन और उसका भाई रोहित बेरोजगार हैं और घर में ही उनकी परचून की छोटी सी दुकान है।

शादी के बाद करने लगा था तंग, ससुर समेत अब तक केस में 4 गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने इस केस में निक्की भाटी के ससुर सतबीर को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस केस में विपिन, दयावती, रोहित समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें विपिन और निक्की भाटी की 2016 में शादी हुई थी। दोनों के साथ विपिन के भाई रोहित और निक्की भाटी की बहन कंचन भाटी की भी शादी हुई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ