Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए निक्की मर्डर केस की जांच कर रही पुलिस को आखिरकार वह मोबाइल फोन मिल गया है जिसकी तलाश घटना के बाद से जारी थी. यह मोबाइल निक्की का है, जो उसकी मौत के बाद से गायब था. पुलिस ने यह फोन रूपबास गांव में निक्की के परिजनों से बरामद किया है. हालांकि अब जांच का केंद्र इस बात पर आ गया है कि निक्की का मोबाइल उसके मायके तक कैसे पहुंचा जबकि यह साक्ष्य के तौर पर बेहद अहम माना जा रहा था.
संदिग्ध चैट्स मिली
मोबाइल की फॉरेंसिक जांच से कोई ठोस तकनीकी सबूत नहीं मिला है, लेकिन कुछ चैट्स और कॉल रिकॉर्ड्स को संदिग्ध मानते हुए उनके आगे की जांच प्रक्रिया जारी है. इससे पहले निक्की के पति विपिन द्वारा अपने मोबाइल से सारा डाटा डिलीट कर दिया गया था जिसे बाद में तकनीकी माध्यम से रिकवर किया गया. हालांकि उस रिकवर किए गए डाटा से भी पुलिस को कोई निर्णायक सुराग नहीं मिला है.
सीसीटीवी फुटेज में मिला 10 मिनट का गैप
मामले में एक और महत्वपूर्ण पहलू सामने आया है. सिरसा गांव के कुछ लोगों ने दावा किया था कि घटना के वक्त विपिन घर के बाहर खड़ा था. इस दावे के आधार पर पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिनमें करीब 10 मिनट का अंतराल सामने आया है. यही टाइम गैप अब जांच का केंद्र बन गया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस दौरान कौन कहां था और किस गतिविधि में शामिल था.
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट पहुंचे ब्राजील के मेहमान, बुग्गी पर बैठकर घूमे और खाया साग रोटी
हत्या या आत्महत्या?
करीब एक महीने पहले हुई इस दिल दहला देने वाली घटना में निक्की को कथित तौर पर जिंदा जलाकर मार डाला गया था. इस मामले में निक्की के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस आरोप के आधार पर कार्रवाई करते हुए निक्की के पति विपिन, ससुर, सास और जेठ को गिरफ्तार किया था. वर्तमान में चारों जेल में बंद है. निचली अदालत ने चारों की जमानत खारिज कर दी थी.
पड़ोसियों ने दिया बयान
दूसरी ओर विपिन के पड़ोसियों ने पुलिस को दिए बयानों में दावा किया है कि निक्की ने आत्महत्या की थी. ऐसे में पुलिस अब दोनों ही एंगल पर गहन जांच कर रही है. पुलिस की जांच में जहां तकनीकी पहलुओं पर जोर दिया जा रहा है वहीं परिवारों के आरोप-प्रत्यारोप से मामला और उलझ गया है. निक्की के परिजनों का कहना है कि वह लगातार ससुराल में प्रताड़ना झेल रही थी और उसकी हत्या पूरी प्लानिंग के तहत की गई.
क्या है निक्की मर्डर?
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त की शाम आग से झूलसकर निक्की भाटी की मौत हो गई थी. निक्की की हत्या के आरोप में उसके पति विपिन, सास, ससुर और जेठ को जेल भेज दिया गया. केस के बाद पुलिस ने पैर में गोली मारकर विपिन को पकड़ा था. इस केस ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी. निक्की का आग में जलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
ये भी पढ़ें: UP International Trade Show: ट्रैफिक रूट प्लान जारी, भारी वाहनों की नो-एंट्री
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
12 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
17 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
19 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines