यूपी के लखनऊ में एक्सप्रेसवे की एयर स्ट्रिप पर रात के समय भी प्लेन उतर सकेंगे। बताया जा रहा है कि ये देश की पहली ऐसी एयरस्ट्रिप होगी, जहां वायुसेना के फाइटर प्लेन जरूरत पड़ने पर दिन के साथ-साथ रात के समय भी लैंडिंग कर सकेंगे। साथ ही एयर स्ट्रिप के दोनों किनारों पर लगभग 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। गंगा एक्सप्रेसवे पर शाहजहांपुर में तैयार 3.50 किलोमीटर लंबी इस एयर स्ट्रिप का निरीक्षण खुद सीएम योगी आदित्यनाथ किया। जानकारी के अनुसार इस एयर स्ट्रिप पर 2 से 3 मई को एयर शो का आयोजन किया जा सकता है। इस दौरान नाइट लैंडिंग का भी काम किया जाएगा और इस मौके पर सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे।
सीएम ने दिए ये निर्देश
सीएम ने हापुड़, हरदोई और शाहजहांपुर के अलग-अलग निर्माण खंडों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यूपीडा और निर्माण कार्य में लगी एजेंसियों को तेजी से काम को पूरा करने के निर्देश दिए। हरदोई के मल्लावां और माधोगंज विकास ब्लॉक से उन्होंने निरीक्षण शुरू किया। सनपुर गोपाल के पास एक्सप्रेसवे के हेलिपैड पर उतरने के बाद कुछ दूर पैदल चलकर एक्सप्रेसवे को देखा। वह 5 किलोमीटर कार से भी चले और क्वालिटी पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने श्रमिकों का भी हाल और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।
ये भी पढ़ें- पुणे आउटर रिंग रोड के काम का ताजा अपडेट, पैकेज E4 का कितना हुआ काम?
युवाओं को मिलेगा रोजगार- सीएम योगी
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से गाजीपुर तक बढ़ाया जाएगा। साथ ही मेरठ को हरिद्वार से जोड़ा जाएगा। शाहजहांपुर में एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक हब बनाने का प्लान है। इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। इस एक्सप्रेसवे को फर्रुखाबाद से लिंक एक्सप्रेसवे के माध्यम से बुंदेलखंड से जोड़ा जाएगा। इससे बुंदेलखंड में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार
1. 594 किमी लंबाई,18 दिसंबर 2021 को शिलान्यास हुआ था।
2. 32 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बजट तय किया गया था,12 शहर जुड़ेंगे।
3. साथ ही ये भी बताया गया कि 6 लेन के एक्सप्रेसवे को 8 लेन तक किया जा सकेगा।
4. इस एक्सप्रेसेवे पर 120 किमी/घंटे की अधिकतम रफ्तार से वाहन चल सकेंगे।
ये भी पढ़ें- यूपी में धार्मिक यात्राओं के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 4 जिलों के लिए मिलेगी ये सुविधा
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
22 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines