पुणे आउटर रिंग रोड के काम का ताजा अपडेट, पैकेज E4 का कितना हुआ काम?

पुणे रिंग रोड परियोजना कई को शुरू हुए कई महीने हो चुके हैं, जिनमें  ई 4 पर काम शुरू होने के बाद लगभग आधा का पूरा कर लिया गया है। साथ ही इसका वीडियो INI के यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया गया जिसे आप यहां देख सकते हैं।

Pune Ring Road

Pune Ring Road

पुणे रिंग रोड परियोजना कई को शुरू हुए कई महीने हो चुके हैं और इसका संचालन केसनंद के पास वाडेबोलाई गांव में शुरू किया गया था। बता दें कि सोलापुर राजमार्ग को पुणे-नगर रोड से जोड़ने वाले 24.5 किलोमीटर लंबे खंड का ठेका रोडवेज सॉल्यूशन इंडिया इंफ्रा लिमिटेड को दिया गया। बताया जा रहा है कि रोडवेज सॉल्यूशंस इंडिया इंफ्रा लिमिटेड ने रिंग रोड के 24.5 किलोमीटर पैकेज ई 4 पर काम शुरू होने के बाद लगभग आधा का पूरा कर लिया गया है। साथ ही इसका वीडियो INI के यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया गया जिसे आप यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां तक फैली हुई है पुणे रिंग रोड

रोडवेज सॉल्यूशन इंडिया इंफ्रा लिमिटेड के निदेशक बीके सिंह ने कहा था कि ये पुणे के बेसिक ढांचे को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। हम उच्चतम गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए पूर्वी चरण को समय पर पूरा करने के लिए समर्पित हैं। अक्टूबर में महाराष्ट्र सरकार द्वारा परियोजना लागत में 20,375.21 करोड़ रुपये की संशोधित बढ़ोतरी को अधिकृत किया गया, जिसमें कुल लागत बढ़कर 42,711.03 करोड़ रुपए हो गई। पुणे रिंग रोड (पूर्व), जिसकी अनुमानित लागत 19,932.98 करोड़ रुपए है, उर्स (मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे) से सोरतापवाडी (पुणे-सोलापुर रोड) तक 72.335 किलोमीटर तक फैली है।

4 से 6 लेन का एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे

एमएसआरडीसी द्वारा ये 4 से 6 लेन की एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे परियोजना 12 पैकेजों (ई1, ई2, ई3ए और ई3बी, ई4, ई5, ई6, ई7, डब्ल्यू 1, डब्ल्यू 2, डब्ल्यू, डब्ल्यू 4 और डब्ल्यू5) के तहत विकसित की जाएगी। इसे 120 किमी प्रति घंटे की गति सीमा के साथ डिजाइन किया गया है और  इसमें खेड़, हवेली, पुरंधर, भोर, मुलशी और मावल के तालुकों को जोड़ेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ