baby girl found at Ganga ghat in Varanasi: नवरात्रि में देवी स्वरूपा कन्याओं की पूजा की जाती है, इन दिनों में जन्मी बेटियों को देवी के आगमन से जोड़कर लोग गर्वांवित होते हैं। इसी नवरात्रि के बीच यूपी के वाराणसी से ऐसी घटना सामने आई जिसने एक ओर मां की ममता को शर्मसार कर दिया तो दूसरी ओर मानवता की मिसाल पेश की। बीते रविवार को अष्टमी के दिन कन्याओं के पूजन के बीच वाराणसी के अस्सी घाट पर एक दो माह की नवजात बच्ची मिली। बताया जाता है कि घाट पर भेलपुरी लगाने वाली महिला ने उस बच्ची को अपनाकर उसका नाम अष्टमी रख दिया। इस मामले को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सुबह-ए-बनारस मंच के सामने नवजात को छोड़कर फरार हुई मां
मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के वाराणसी में रविवार को अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा था, लोग कन्याओं का पूजन कर रहे थे। इसी बीच वाराणसी के अस्सी घाट पर एक कलयुगी मां दो माह की नवजात बच्ची को सुबह ए बनारस मंच के ठीक सामने छोड़कर फरार हो गई। उसी दौरान घाट पर मौजूद भेलपुरी लगाने वाली एक महिला ने नवजात को छोड़कर जाने वाली महिला को भागते हुए देखा और उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन महिला भेलपुरी वाली महिला की आवाज को नजरअंदाज करते हुए भाग निकली।
घाट पर भेलपुरी लगाने वाली महिला ने बच्ची के लिए दूध और कपड़े का इंतजाम
काशी के अस्सी घाट पर भेलपुरी लगाने वाली महिला का नाम सविता राय है और वह वाराणसी की ही रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनकी एक बेटी है और वह अपने पति के साथ वाराणसी के अस्सी घाट पर भेलपुरी की दुकान लगाकर अपना गुजारा करती हैं। सविता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घाट पर जब बच्ची मिली थी तो वह सिर्फ एक कपड़ा पहनी थी, जिसकी वजह से घाट पर चल रहीं तेज हवाओं के कारण उसे ठंड लग रही थी। सविता ने मौके पर ही बच्ची के लिए कपड़ा मगाया और दूध का इंतजाम किया।
बच्ची को अपनाकर दिया अष्टमी का नाम
सविता के अनुसार, बच्ची के मिलने के बाद काफी समय तक इंतजार किया गया, लेकिन न वो महिला वापस आई और न ही कोई अन्य व्यक्ति उसे अपनाने के लिए आगे आया। जिसके चलते आखिरकार उन्होंने ही बच्ची को अपना लिया। उनका कहना है कि यह बच्ची अष्टमी तिथि को मिली है, जिसके चलते इस बच्ची का नाम अष्टमी रखेंगे। उन्होंने कहा कि हमने पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना देते हुए यह शर्त रखी है कि जब बच्ची के माता-पिता आएंगे, तब हम बच्ची को वापस देंगे। अन्यथा हम ही बच्ची का पालन पोषण करेंगे।
संबंधित खबरें
रात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
54 mins agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
1 hr agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
4 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
12 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
12 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
20 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
21 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
22 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 day ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines