Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में सिरसा के पास नया अंडरपास बनेगा। इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। अंडरपास बनने से नोएडा एयरपोर्ट व बुलंदशहर की तरफ जाने वाले लोगों का सफर सुगम होगा। अंडरपास बनाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से जल्द ही टेंडर प्रक्रिया निकाली जाएगी। इसके लिए जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया गया है।
बरसात में नही भरेगा पानी
सिरसा के पास बनने वाले अंडरपास को हाईटेक तकनीक से बनाया जाएगा। यहां स्पेशल ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। यह सब इसलिए किया जा रहा है जिससे कि बरसात के मौसम में अंडरपास के अंदर पानी न भरें। वर्तमान में पैरामाउंट समेत कई अन्य ऐसे अंडरपास है जहां बरसात के समय पानी भर जाता है। प्राधिकरण इस तरफ विशेष काम कर रहा है।
130 से 120 मीटर रोड जुड़ने पर होगा लाभ
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व यमुना प्राधिकरण के बीच 130 मीटर व 120 मीटर रोड को जोड़ने पर वार्ता चल रही है। 3 किलोमीटर की सड़क बनाकर दोनों रोड़ को जोड़ा जाएगा। इसके जुड़ने में सिरसा अंडरपास की भूमिका अहम होगी। सिरसा अंडरपास बनने से यहां से गुजरने वाले वह वाहन जो बुलंदशहर की तरफ जाएंगे उनको जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
करोड़ों की आएगी लागत
अभी अंडरपास की लागत तय नहीं की गई है। हालांकि यह जरूर है कि इस अंडरपास को बनाने में करोड़ों का खर्च आएगा। अनुमान है कि 50 से 100 करोड़ की लागत के बीच अंडरपास का निर्माण होगा। इसको बनने में 6 महीने से 1 साल लगेगा।
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
2 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines