Nepal Plane Crash VIDEO: नेपाल के पोखरा में विमान हादसे में फ्लाइट पर सवार क्रू मेंबर्स समेत सभी 72 लोगों की मौत हो गई। अब विमान हादसे का एक फेसबुक लाइव वीडियो सामने आया है जिसमें उत्तर प्रदेश के चार युवक हादसे से कुछ मिनट पहले फ्लाइट का आनंद लेते दिख रहे हैं। हादसे में इन चारों युवकों की भी मौत हो गई। चारों युवक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से थे।
फेसबुक वीडियो करीब डेढ़ मिनट का है। वीडियो कैप्चर कर रहे युवक की पहचान सोनू जायसवाल के रूप में हुई है। वह फ्लाइट की खिड़की से नीचे का नजारा कैप्चर करता दिख रहा है। करीब 1.30 मिनट के इस वीडियो में 58वें सेकंड पर हादसे का संकेत मिलने लगता है। विमान तेजी से बाईं ओर जाता है। इसके बाद लोगों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। थोड़ी देर बाद आग की लपटें दिखती हैं।
वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान सोनू जायसवाल (29), अनिल राजभर (28), विशाल शर्मा (23) और अभिषेक सिंह कुशवाहा (23) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, चारों युवक 13 जनवरी को काठमांडू पहुंचे थे और पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा करने के बाद पैराग्लाइडिंग के लिए पोखरा जा रहे थे।
पोखरा की फ्लाइट में सवार होने के बाद सोनू फेसबुक पर लाइव था। लाइव-स्ट्रीमिंग से पता चला कि सोनू और उसके साथी खुश दिख रहे थे, लेकिन स्ट्रीमिंग बंद होने से पहले अचानक आग की लपटें दिखाई दीं। उनके शव आज परिजनों को सौंपे जाने की संभावना है।
तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा
एयरपोर्ट ऑथरिटी की अभी तक की जांच में सामने आया है कि विमान हादसा (Nepal Aircraft Crash) तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ नेपाल ने कहा कि मैकेनिकल खराबी की वजह से दुर्घटना हुई है। उडान से पहले सभी तकनीकी जांच प्रक्रिया पूरी की गई थी। नेपाली अधिकारियों ने एक विशेष आयोग को दुर्घटना के कारणों की जांच करने का काम सौंपा है। 45 दिनों में रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
PM मोदी, विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल विमान दुर्घटना के शोक संतप्त परिवारों के लिए दुख व्यक्त किया और प्रार्थना की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “नेपाल में दुखद हवाई दुर्घटना से बहुत दुख हुआ, जिसमें भारतीय नागरिकों सहित कीमती लोगों की जान चली गई। दुख की इस घड़ी में, मेरे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।”
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी घटना पर दुख जताया और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया, “नेपाल के पोखरा में विमान दुर्घटना के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं।”
संबंधित खबरें
नोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
9 mins agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
6 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
8 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
8 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
9 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
11 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
19 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
23 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
1 day agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines