Nepal Plane Crash: उत्तर प्रदेश सरकार (UP Govt) की ओर से नेपाल विमान हादसे (Nepal Plane Crash) में मारे गए गाजीपुर (Ghazipur) जिले के चार लोगों के परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। साथ ही सरकार ने यह भी कहा कि उनके पार्थिव शरीर को गाजीपुर लाने का खर्च भी राज्य सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक ट्वीट भी किया गया है।
गाजीपुर के इन चार युवकों की हुई मौत
जानकारी के मुताबिक विमान हादसे में मारे गए पांच भारतीयों में से चार अभिषेक कुशवाहा (25), विशाल शर्मा (25), अनिल कुमार राजभर (25) और सोनू जायसवाल (30) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले थे। बताया गया है कि चारों युवक दोस्त थे।
विमान में 72 लोग सवार था, 71 के शव मिले
सभी लोग विमान में यात्रा कर रहे थे। येती एयरलाइंस का विमान रविवार सुबह नेपाल के पोखरा हवाईअड्डे पर उतरने से कुछ मिनट पहले क्रेश होकर खाई में गिर गया था। विमान में 72 लोग सवार थे। नेपाल सेना के प्रवक्ता नारायण सिवाल ने बताया कि मंगलवार को दुर्घटना स्थल से दो और शव बरामद किए गए। अब मृतकों की कुल संख्या 71 हो गई है।
और पढ़िए –Bihar Hindi News: सांसद प्रदीप कुमार के बाद आरजेडी के इस मंत्री ने भी दिया बड़ा बयान, जानें…
CM ऑफिस की ओर से किया गया ट्वीट
सीएम योगी कार्लालय की ओर से एक ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा गया है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से नेपाल विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए यूपी के जनपद गाजीपुर के लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के परिवारीजनों को ₹05-05 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि मृतकों के पार्थिव शरीर लाने में होने वाले व्यय का वहन भी @UPGovt करेगी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
6 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
8 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
8 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
9 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
10 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
14 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
15 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
16 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines