Neha Singh Rathore: मशहूर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर से विवादों में घिर गई हैं। नेहा पर आरोप है कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया जिससे उन पर लोगों को धर्म के आधार पर भड़काने का आरोप लगा है। उनका कहना है कि बीजेपी सरकार राष्ट्रीय अखंडता को प्रभावित करती है और जाति तथा धर्म के आधार पर लोगों को भड़काने की कोशिश करती है। नेहा के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR दर्ज हो गई है। अब नेहा ने एक पोस्ट और शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पास वकील को देने के लिए फीस के पैसे नहीं हैं। क्या कोई वकील है जो मेरी मदद कर सकता है।
सिर्फ 519 रुपये हैं अकाउंट में
नेहा राठौर ने पहलगाम हमले के बाद सरकार पर सवाल उठाए हैं। ऐसे में उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में केस दर्ज हो चुका है। नेहा की मुश्किलें बढ़ गई हैं, उनके पास न तो केस लड़ने के लिए पैसे हैं और न ही कोई मदद के लिए सामने आया है। नेहा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि क्या कोई वकील मेरी मदद कर सकता है? मेरे पास वकील की फीस देने के लिए पैसा नहीं है। मेरे ऊपर लखनऊ में FIR दर्ज हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का झंडा बीच सड़क पर चिपकाया, लोगों ने पैदल और गाड़ियों से रौंदा
फ्री में चाहिए वकील
नेहा ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। उनके ICICI बैंक अकाउंट में सिर्फ 519 रुपये हैं जिसमें से 500 रुपये तबला वादक को देकर कल मैं नया गीत रिकॉर्ड करूंगी। ऐसे में अब सिर्फ 19 रुपये ही नेहा के पास बचे हैं। नेहा चाहती हैं कि उन्हें कोई फ्री का वकील मिल जाए। नेहा ने पहलगाम अटैक के बाद जो विवादित बयान दिया था वो पाकिस्तान में तेजी से वायरल हो गया।
लोगों के आ रहे रिएक्शन
अब नेहा के इस पोस्ट पर लोगों के कमेंट आ रहे हैं। एक ने लिखा-आलोचना करती ही क्यों हो जब केस लड़ने के पैसे ही नहीं बचे। दूसरे ने लिखा- पाकिस्तानियों से मदद और पैसे मांगने की तुम प्यारी और खास बन चुकी हो, जो तुम्हारा वीडियो को भारत विरोधी नरेटिव में इस्तेमाल कर रहे हैं। एक देश विरोधी के लिए मेरे दिल में कोई सम्मान और हमदर्दी नहीं है, और चलाओ एजेंडा। तुम पर तो रासुका लगना चाहिए! तीसरे ने लिखा- तू पाकिस्तान का दलाल है पाकिस्तान को सपोर्ट करती है। ऐसे ही कई अन्य कमेंट आए हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी में का बा? गाने वाली नेहा सिंह राठौर बुरी फंसीं! दर्ज हुआ मुकदमा, जानें क्या है मामला
संबंधित खबरें
यूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, SP में शामिल हुए धर्मेंद्र कश्यप
11 mins agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
3 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines