यूपी में का बा? गाने वाली नेहा सिंह राठौर बुरी फंसीं! दर्ज हुआ मुकदमा, जानें क्या है मामला

लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किए, जिससे राष्ट्रीय अखंडता प्रभावित हो सकती है।

Neha Singh
विज्ञापन

लोकप्रिय लोकगायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर विवादों में हैं। लखनऊ के हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट साझा किए, जो राष्ट्रीय अखंडता को प्रभावित करते हैं और जाति तथा धर्म के आधार पर लोगों को भड़काने की कोशिश करते हैं।

क्यों दर्ज हुआ केस?

जानकारी के अनुसार, नेहा सिंह राठौर ने इस हमले को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए कई वीडियो शेयर किए थे, जिनमें उन्होंने कहा था कि सरकार इस हमले का इस्तेमाल आगामी बिहार चुनाव में वोट बटोरने के लिए कर सकती है। उनका यह बयान पाकिस्तान में तेजी से फैलाया गया, जहां न केवल आम लोगों बल्कि कुछ नेताओं और सरकारी एजेंसियों ने भी इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।

विज्ञापन

पाकिस्तान में शेयर किया गया था वीडियो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘PTI Promotion’ नाम के एक ट्विटर हैंडल से नेहा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि “इस भारतीय लड़की ने पहलगाम हमले की सच्चाई और इसके पीछे की राजनीति को उजागर किया है।” वीडियो में नेहा के बयान को आधार बनाकर भारत सरकार की आलोचना की गई।

पहले भी विवादों में रह चुकी हैं नेहा

नेहा सिंह राठौर पहले भी अपने गीतों और बयानों को लेकर विवादों में रह चुकी हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उनका गीत ‘यूपी में का बा?’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, लेकिन साथ ही इस पर जमकर विवाद भी हुआ था। इसके चलते उनके खिलाफ पहले भी एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन

सरकार विरोधी तेवर और तीखे सवालों के लिए मशहूर नेहा की पोस्ट एक बार फिर विवाद का विषय बन गई है। पुलिस द्वारा कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ