NEET Paper Leak: अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले-जानबूझकर लीक करवा रहे पेपर

NEET Paper Leak Case: अखिलेश यादव ने पेपर लीक प्रकरण को लेकर बीजेपी को दोषी ठहराया है। अखिलेश ने कहा कि जानबूझकर पेपर लीक करवाए गए हैं। जब भी बीजेपी की सरकारें आई हैं, पेपर लीक के मामले सामने आए हैं। ऐसा युवाओं को आरक्षण और नौकरी से दूर करने के लिए किया जा रहा है।

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

NEET Paper Leak Scam: सपा नेता और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि जानबूझकर पेपर लीक करवाए जा रहे हैं। बीजेपी की सरकारों का यही तरीका है। आप इतिहास उठाकर देख लीजिए, भाजपा की सरकारों में ही पेपर लीक के मामले सामने आते रहे हैं। यूपी में ही ये सबसे बड़ा सवाल निकलकर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि आप नौजवानों को आरक्षण और नौकरी से दूर रखना चाहते हैं। इसलिए जानबूझकर पेपर लीक करवाए जा रहे हैं। बच्चों की मांग के हिसाब से ही काम होना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि अगर हिस्ट्री देखें तो सब सच पता लग जाएगा। बीजेपी अपने लोगों को खुश करने के लिए पेपर लीक करवाने जैसे काम करती है। यूपी का मुद्दा अब दिल्ली भी पहुंच गया है। करोड़ों लोगों के साथ ठगी का खेल किया गया है।

विज्ञापन

अपने लोगों को खुश करना बीजेपी का मकसद

अखि‍लेश ने कहा कि बीजेपी की सरकार युवाओं के भविष्य को बर्बाद करना चाहती है। इससे पहले भी अखिलेश कई मुद्दों पर सरकार को घेर चुके हैं। अखिलेश ने कहा कि सरकार ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को एक तरह से नकल माफिया के सुपुर्द कर दिया है। अखिलेश ने कहा कि नीट का पेपर लीक होना युवाओं के भविष्य पर सीधा हमला है। सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है। युवाओं को ठगा जा रहा है। सिपाही भर्ती की परीक्षा का पेपर लीक होना भ्रष्टाचार का ही प्रमाण है। अखिलेश यादव ने कहा कि अब जानबूझकर युवाओं को परेशान करने के लिए पेपर लीक करवाए जा रहे हैं। यही बीजेपी की मानसिकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ