Narasimhanand Comment on Prophet Mohammad: उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए बयान पर बवाल हो गया है। शुक्रवार को रात में बुलंदशहर में समुदाय विशेष के लोग सड़कों पर उतरे और नारेबाजी करने लगे। पुलिस लोगों को समझाकर शांत कर रही तभी कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। इसके बाद रात में पीएसी को बुलाया गया और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। बुलंदशहर के बाद गाजियाबाद में भी हालात तनावपूर्ण हो गए। वहीं पुलिस ने यति नरसिंहानंद को डिटेन किया है। सूत्रों की मानें तो उन्हें मंदिर से ले जाकर पुलिस लाइन में रखा गया है।
समुदाय विशेष के लोग रात में सड़कों पर उतरे और डासना मंदिर का घेराव कर लिया। पुलिस ने रात 12 बजे तक स्थिति को कंट्रोल में किया। जानकारी के अनुसार जब भीड़ ने मंदिर का घेराव किया था उस समय नरसिंहानंद मंदिर में ही मौजूद थे। वे इसी मंदिर के पीठाधीश्वर हैं। गाजियाबाद, बुलंदशहर के बाद मेरठ, मथुरा और मुरादाबाद में भी मुस्लिम समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी जिलों में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सड़कों पर उतरे सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। फिलहाल पुलिस ने पश्चिमी यूपी में हाई अलर्ट घोषित किया है।
विरोध में उतरे मौलाना
मामले में लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने यति नरसिंहानंद के बयान पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मौलाना का बयान शर्मनाक और निंदनीय है। पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं गाजियाबाद पुलिस ने एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष पंडित मनमोहन झा को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्होंने प्रदर्शन का ऐलान किया था।
ये भी पढ़ेंः अमेठी हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर, भागने की कोशिश कर रहा था, यूपी पुलिस ने गोली मारी
अब तक नरसिंहानंद पर 3 मामले दर्ज
बता दें कि यति नरसिंहानंद ने गाजियाबाद के एक कार्यक्रम में 6 दिन पहले पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर विवादित बयान दिया था। मामले में गाजियाबाद पुलिस ने नरसिंहानंद के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज कराई। वहीं एक अन्य एफआईआर ठाणे के मुंब्रा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई।
ये भी पढ़ेंः Ziaul Haq Murder Case: सीबीआई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, 10 आरोपी दोषी करार, राजा भैया से रहा है कनेक्शन
संबंधित खबरें
शराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 hr agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
13 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
18 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
18 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
19 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
20 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines