Nainital Ropeway: उत्तराखंड के पर्यटन स्थल नैनीताल में उस वक्त विदेशी पर्यटकों समेत 12 लोगों की जान उस वक्त हवा में अलट गई, जब रोपवे की ट्रॉली (Nainital Ropeway) का पहिया अचानक टूट गया। जानकारी पर अधिकारियों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची टीमों ने सभी यात्रियों का रेस्क्यू किया।
एक घंटे तक हवा में फंसे रहे 12 लोग
घटना के बाद एक अधिकारी ने कहा कि रोपवे ट्रॉली (केबल कार) में छह विदेशी पर्यटकों, पांच स्कूली बच्चे और एक ऑपरेटर सवार थे। इसी दौरान हवा में ट्रॉली अचानक रुक गई, क्योंकि उसका एक पहिया टूट गया। था। कुमाऊं मंडल विकास निगम लिमिटेड (केएमवीएन) के जीएम एपी वाजपेयी ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण ट्रॉली में सवार लोग करीब एक घंटे तक फंसे रहे।
यहां देखें वीडियो..
पहिया टूटने की आवाज पर घबराए पर्यटक
अधिकारी ने बताया कि जब रोपवे ट्रॉली हवा में सफर कर रही थी। इसी समय ट्रॉली का पहिया टूटने की तेज आवाज आई, जिसके बाद ट्रॉली ऑपरेटर ने तुरंत उसे रोक दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे के बाद यात्रियों को रस्सियों की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा गया।
2013 में हुआ था ऐसा ही हादसा
रोपवे कंपनी के जीएम वाजपेयी ने कहा कि रोपवे परिचालन फिर से शुरू करने से पहले सभी तकनीकि पहलुओं का निरीक्षण और मरम्मत की जाएगी। बता दें कि ये रोपवे मॉल रोड और स्नोव्यू के बीच चलती है। यह तीन मिनट की हवा में खड़ी सवारी है। जून 2013 में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जिसमें 21 पर्यटकों को बचाया गया था।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
8 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
10 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
11 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
12 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
13 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
16 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
17 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
18 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
19 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines