Nainital Road Accident Inside Story: दिनभर मजदूरी करके रात को पत्नी-बच्चों के पास लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में देररात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक बोलेरो 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जैसे ही बोलेरो खाई में गिरी जोरदार धमाका हुआ। बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 8 मजदूर मौके पर मारे गए। 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा बेतालघाट विकासखंड के ऊंचाकोट इलाके के मल्लागांव मे हुआ।
यह भी पढ़ें:6 लाख के लिए खौफनाक कांड, हाथ-पैर जंजीर से बांध मां-बाप को भेजा वीडियो, बोला- बचा लीजिए, ये मार डालेंगे
पुलिस की जांच में हादसे का कारण आया सामने
हादसे की जानकारी मिलते ही बेतालघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू करके अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मरने वालों की पहचान विश राम चौधरी (50 वर्षीय), धीरज (45 वर्षीय), अनंत राम चौधरी (40 वर्षीय), विनोद चौधरी (38 वर्षीय), उदय राम चौधरी (55 वर्षीय), तिलक चौधरी (45 वर्षीय) और गोपाल (60 वर्षीय) के रूप में हुई है। घायलों के नाम शांति चौधरी और छोटू चौधरी हैं। वहीं पुलिस की प्राथमिक जांच में कुछ चौंकाने वाले सच सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें: Exclusive: ‘तब्बू’ ने BJP विधायक पर कराई FIR; ऐसी विवादित टिप्पणी की, कांग्रेस मंत्री की पत्नी पहुंच गईं थाने
मजदूरी करने आए थे हादसे में मारे गए लोग
1. बेतालघाट के थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, हादसे में मरने वाले और घायल हुए मजदूर नेपाली मूल के थे। वे मल्लागांव से टनकपुर जा रहे थे। बोलेरो राजेंद्र कुमार नाम शख्स की थी और काफी खस्ता हाल में थी।
2. घायलों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण तेज स्पीड है। घर जाने की जल्दी में राजेंद्र काफी स्पीड से ड्राइविंग कर रहा था। हालांकि उसे मना किया गया था, लेकिन वह माना नहीं और तेज स्पीड के कारण मोड़ काटते समय बैलेंस बिगड़ गया।
3. पुलिस के अनुसार, हादसे में मारे गए लोग जन जीवन मिशन के तहत काम करने वाले मजदूर थे। वे टनकपुर से ऊंचाकोट आए हुए थे और दिनभर का काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए।
यह भी पढ़ें: घूरकर देखने की सजा खौफनाक मौत; नागपुर में महिला ने दिखाया ‘खूनी खेल’; सिगरेट पीने पर हुआ था विवाद
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
3 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
11 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
13 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
14 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
14 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines