घूरकर देखने की सजा खौफनाक मौत; नागपुर में महिला ने दिखाया 'खूनी खेल'; सिगरेट पीने पर हुआ था विवाद

Nagpur Woman Stabbed Man: महाराष्ट्र के नागपुर में एक व्यक्ति को महिला को घूरकर देखना महंगा पड़ गया। उसे अपनी जान देकर इस गलती की कीमत चुकानी पड़ी, क्योंकि महिला ने उसे चाकू से गोद दिया। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Woman Arrest

Nagpur Woman Stabbed Man Brutally: शख्स ने घूरकर देखा तो महिला ने उसे चाकू से गोद दिया। बीच सड़क पान की दुकान पर महिला ने सहेलियों के साथ मिलकर वो ‘खूनी खेल’ दिखाया कि लोगों की रूह कांप गई। हत्या की यह वारदात CCTV में कैद हुई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान 28 वर्षीय रंजीत राठौड़ के रूप में हुई है, जिसकी 4 बेटियां हैं। आरोप हैं कि उसने महिलाओं को सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए देखा तो उसने उन्हें घूरकर देखा और गालियां निकालीं। इससे नाराज होकर महिला ने उस पर चाकू से कई वार किए। CCTV फुटेज में उसे पुलिस ने रंजीत पर चाकू से हमला करते देखा और उसके खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की।

विज्ञापन

रंजीत की तरफ देखकर उड़ा रही थीं छल्ले

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वारदात बीते दिन नागपुर सिटी के हुड़केश्वर पुलिस थाना के तहत आने वाले क्षेत्र में मानेवाड़ा सीमेंट रोड पर अंजाम दी गई। ज्ञानेश्वर नगर का रहने वाला रंजीत महालक्ष्मी नगर में बीयर पीने के लिए दोस्तों के साथ जा रहा था। इस दौरान रास्ते में वह सीमेंट रोड पर पान की दुकान पर रूका। वहां जयश्री पंधारे और सविता सायरे नामक महिलाएं पहले से खड़ी थीं और सिगरेट पी रही थीं।

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने रंजीत की तरफ देखते हुए सिगरेट का धुआं उड़ाया। उन्होंने उसे गालियां भी निकाली। यह देखकर रंजीत ने उन्हें घूरकर देखा और नाराजगी जताई। रंजीत उनका वीडियो बनाने लगा तो महिलाएं भड़क गईं। वे गाली गलौज करने लगी और छेड़छाड़ के आरोप लगाने लगीं। उन्होंने फोन करके अपने दोस्तों आकाश राउत और जीतू जाधव को बुलाया। जयश्री-सविता ने उनसे कहा कि रंजीत उनके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। इसी बात पर विवाद हुआ।

विज्ञापन

CCTV फुटेज में हमला करती दिखी महिला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दुकानदार ने बीच बचाव करके दोनों गुटों को वहां से भेज दिया। रंजीत अपने घर की तरफ निकल गया, लेकिन चारों आरोपी उसके पीछे गए। उन्होंने उसे बीयर की दुकान पर रोक लिया और उसके साथ झगड़ा करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना बीयर शॉप में लगे CCTV में कैद हो गई। वहीं शोर शराबा सुनकर लोग जुटने लगे तो चारों आरोपी मोके से फरार हो गए।

बीयर शॉप के मालिक ने रंजीत को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस निरीक्षक कैलाश देशमाने ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि फुटेज में चाकू से हमला करती महिला को देखा तो कसे दर्ज करके आरोपियों की शिनाख्त की। चारों आरोपियों को ट्रेस करके दत्तवाड़ी से दबोच लिया है। उनके फोन जब्त किए गए हैं, जिनसे नशीले पदार्थों की तस्वीरें और कइ आपत्तिजनक चीजों की तस्वीरें मिली हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ