पत्नी-बच्चों से मिलना था, 'मौत' मिल गई; 8 लोगों की जान लेने वाले हादसे से जुड़े 3 चौंकाने वाले खुलासे

Nainital Road Accident Update: उत्तराखंड के नैनीताल में आज जहां गिरिजा मंदिर में भीषण अग्निकांड हुआ, वहीं बोलेरो खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। हादसा देररात हुआ, लेकिन शवों को निकालने का काम कई घंटों तक जारी रहा। लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया।

Uttarakhand Nainital Bolero Accident

Uttarakhand Nainital Bolero Accident Demo Photo

Nainital Road Accident Inside Story: दिनभर मजदूरी करके रात को पत्नी-बच्चों के पास लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में देररात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक बोलेरो 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जैसे ही बोलेरो खाई में गिरी जोरदार धमाका हुआ। बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 8 मजदूर मौके पर मारे गए। 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा बेतालघाट विकासखंड के ऊंचाकोट इलाके के मल्लागांव मे हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में हादसे का कारण आया सामने

हादसे की जानकारी मिलते ही बेतालघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू करके अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मरने वालों की पहचान विश राम चौधरी (50 वर्षीय), धीरज (45 वर्षीय), अनंत राम चौधरी (40 वर्षीय), विनोद चौधरी (38 वर्षीय), उदय राम चौधरी (55 वर्षीय), तिलक चौधरी (45 वर्षीय) और गोपाल (60 वर्षीय) के रूप में हुई है। घायलों के नाम शांति चौधरी और छोटू चौधरी हैं। वहीं पुलिस की प्राथमिक जांच में कुछ चौंकाने वाले सच सामने आए हैं।

विज्ञापन

मजदूरी करने आए थे हादसे में मारे गए लोग

1. बेतालघाट के थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, हादसे में मरने वाले और घायल हुए मजदूर नेपाली मूल के थे। वे मल्लागांव से टनकपुर जा रहे थे। बोलेरो राजेंद्र कुमार नाम शख्स की थी और काफी खस्ता हाल में थी।

2. घायलों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण तेज स्पीड है। घर जाने की जल्दी में राजेंद्र काफी स्पीड से ड्राइविंग कर रहा था। हालांकि उसे मना किया गया था, लेकिन वह माना नहीं और तेज स्पीड के कारण मोड़ काटते समय बैलेंस बिगड़ गया।

विज्ञापन

3. पुलिस के अनुसार, हादसे में मारे गए लोग जन जीवन मिशन के तहत काम करने वाले मजदूर थे। वे टनकपुर से ऊंचाकोट आए हुए थे और दिनभर का काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ