नागपुर के औरंगजेब की कब्र का विवाद सुलग चुका है। कई इलाकों में झड़पों और दंगों से हालात बेकाबू हो गए हैं। औरंगजेब की कब्र के नाम पर सियासी घमासान मचा हुआ है। हिंसा की घटना के बाद आज छठे दिन भी नागपुर शहर के नौ थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा है। VHP,बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और उसमें कई पुलिस वाले भी घायल हो गए। जान लेते हैं हिंसा के छठे दिन वहां पर हालात कैसे हैं।
9 थाना क्षेत्रों में लगा हुआ है कर्फ्यू
नागपुर में हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। औरंगजेब की कब्र के नाम पर सियासी बवाल मचा हुआ है। हिंसा को शुरू हुए 6 दिन से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन विवाद तूल पकड़ता ही जा रहा है। हिंसा की घटना के बाद आज छठे दिन भी नागपुर शहर के नौ थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा है। नागपुर में धारा-144 लागू की गई है ताकि हालात को काबू में किया जा सके। वहीं उप्रदवियों को भी पकड़ा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दो बड़े खुलासे, मुस्कान और साहिल की करतूतें उजागर
पहले 11 थाना क्षेत्रों में लगा था कर्फ्यू
जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार रात भड़के दंगों के बाद नागपुर शहर के 11 पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था।
इनमें से दो थाना क्षेत्रों से कर्फ्यू गुरुवार को कर्फ्यू हटा दिया गया। ये कर्फ्यू नागपुर पुलिस कमिश्नर के आदेश के जरिए हटाए गए। हालांकि अभी भी 9 थाना क्षेत्रों में छठे दिन भी कर्फ्यू बरकरार रखा गया है।
कौन-कौन से थाना क्षेत्रों में लगा है कर्फ्यू
ये जान लेते हैं कि नागपुर हिंसा के बाद वो कौन से नौ थाना क्षेत्र हैं जहां पर कर्फ्यू लगा हुआ है। इसमें गणेशपेठ, कोतवाली, तहसील, लकड़गंज, पचावली, शांति नगर, सक्करदरा, इमामबाड़ा और यशोधरा नगर पुलिस थाना क्षेत्र शामिल हैं जहां हिंसा के छठे दिन भी कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं संचार पर रोक के कारण इस क्षेत्र में सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
यह भी पढ़ें: मुस्कान-साहिल के ‘हनीमून ट्रिप’ का वीडियो वायरल, सौरभ की जान लेने की ऐसे मनाई खुशी
संबंधित खबरें
वाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
3 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
11 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
12 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
17 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
17 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
19 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
19 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
21 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines