Muzaffarnagar Sahil Ayesha case: मेरठ में हुए सौरभ मर्डर केस के मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला अभी जेल में बंद हैं। इसी बीच एक और साहिल सामने आ गया है जिसने मुजफ्फरनगर की आयशा को अपना शिकार बनाया। आयशा पहले से शादीशुदा है जिसका अपने पति से झगड़ा चल रहा था। साहिल ने इसका फायदा उठाया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसका अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल किया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला पीड़िता की जुबानी।
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती
मामला मुजफ्फरनगर का है जहां पर आयशा नाम की महिला की दोस्ती साहिल नाम के लड़के से इंस्टाग्राम पर हुई। उसने वीडियो के माध्यम से बताया कि उसकी और उसके पति की अनबन चल रही थी। इसी बीच उसकी लाइफ में साहिल की एंट्री हुई जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई। 4 महीने पहले दोनों की दोस्ती हुई थी और उसने प्यार का दिलासा दिलाया था।
यह भी पढ़ें: बेटी की शादी से 9 दिन पहले दामाद को ले भागी सास, अलीगढ़ में रिश्ते शर्मसार
ब्लैकमेल किया
पीड़िता ने बताया कि दोनों OYO में मिलते थे, वहां उसने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और धोखे से वीडियो भी बना लिए। उसे इस बारे में कुछ पता नहीं था। महिला ने कहा कि जब उसे लगा कि कुछ गड़बड़ है तो उसने उससे मिलना बंद कर दिया। ऐसे में उसने उसे धमकी दी कि अगर वो उससे नहीं मिली तो वो उसकी वीडियो वायरल कर देगा।
पति और परिवार वालों की भेजी अश्लील वीडियो
साहिल ने उस महिला के वीडियो को उसके पति और उसके परिवार वालों को भेज दिए। आयशा ने बताया कि वो नहीं चाहता था कि वो अपने पति के साथ रहे। ऐसे में उसने दरिंदगी की हदें पार करते हुए आयशा के पति और उसके परिवार वालों को उनके निजी पलों का अश्लील वीडियो भेज दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी साहिल मुजफ्फरनगर के बुढाना क्षेत्र का निवासी है। वो युवती को मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। अब महिला ने मदद की गुहार लगाते हुए साहिल को सजा दिलाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: मुस्कान के बच्चे का पिता कौन? प्रेगनेंसी कंफर्म होते ही लोग पूछ रहे सवाल
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
12 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
14 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
14 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
17 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
17 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
18 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
20 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines