मुस्कान के बच्चे का पिता कौन? प्रेगनेंसी कंफर्म होते ही लोग पूछ रहे सवाल

सौरभ राजपूत मर्डर केस में नया ट्विस्ट आ गया है। जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी की प्रेगनेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।  प्रेगनेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही बड़ा सवाल उठ गया है कि बच्चा किसका है?

Muskan Rastogi pregnancy

Muskan Rastogi pregnancy

Muskan Rastogi Pregnancy News: सौरभ राजपूत मर्डर केस में अब नया मोड़ आ गया है। जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी की प्रेगनेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुस्कान और साहिल शुक्ला मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल में बंद हैं। पहले भी उसका प्रेगनेंसी टेस्ट हुआ था जो नेगेटिव आया था, लेकिन अब दोबारा हुए टेस्ट में कंफर्म हो गया है कि वो गर्भवती है। जेल प्रबंधन की ओर से इस बात की पुष्टि हुई है। अब इस बात का लोगों को पता चला तो उन्होंने उनकी कोख में पल रहे बच्चे पर सवाल उठा दिए और पूछा कि उसका पिता कौन है? आइए जानते हैं कि पहले मुस्कान की प्रेगनेंसी रिपोर्ट नेगेटिव क्यों आई और लोगों का इस पर क्या रिएक्शन है…

मुस्कान की प्रेगनेंसी का कैसे चला पता

जब मुस्कान को जेल हुई थी तो वहां उसका प्रेगनेंसी टेस्ट भी हुआ था, लेकिन वो नेगेटिव आया था। वहीं अब 5 अप्रैल को जब मुस्कान की अचानक जेल में तबीयत बिगड़ी तो जेल प्रबंधन की ओर से महिला डॉक्टर को चेकअप के लिए बुलाया गया। जांच में पता चला की वो प्रेग्नेंट है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि पहले रिपोर्ट नेगेटिव क्यों आई थी, डॉक्टर के अनुसार, जरूरी नहीं कि शुरुआत में ही प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव आ जाए। कई बार 1 या 2 महीने बाद ही रिपोर्ट पॉजिटिव आती है जो मुस्कान के साथ हुआ।

मुस्कान को हो रही थी उल्टियां

दरअसल जिस सेल में मुस्कान बंद थी उसमें और भी महिला कैदी थे। मुस्कान को उल्टियां हो रही थी, जिसकी सूचना अन्य कैदियों ने जेल प्रबंधन को दी। उन्होंने मुस्कान की खराब हालत को देखते हुए तुरंत अस्पताल को सूचना दी और वहां से एक महिला डॉक्टर आईं जिन्होंने मुस्कान का प्रेगनेंसी चेकअप किया। तब पता चला कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं।

Muskan Rastogi pregnancy

Muskan Rastogi

लोग पूछ रहे पिता का नाम

जैसे ही इसकी सूचना लोगों को लगी तो उन्होंने सवालों की झड़ी लगा दी। एक ने लिखा- चुड़ैल ने सिन्दूर किसके नाम का लगा रखा है पति को मारने के बाद, डायन। दूसरे ने लिखा- लेकिन ये तो बताओ पेट के अंदर जो बच्चा  है वो सौरव का है या बॉयफ्रेंड का?? तीसरे ने लिखा- सैंय्या तो दो साल बाद लंदन में थे. जब आए तो प्रेमी के साथ मिलकर  नीले ड्रम में भर दिया. पर इस मुन्ने का पापा शुक्ला जी का लौंडा ही होगा. या हो सकता है मुस्कान ने कोई दूसरा विकल्प चुना हो। इसी तरह के और भी कमेंट आए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ