Muzaffarnagar Road Accident: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा नेशनल हाईवे-58 पर हुआ है। बताया जा रहा कि यह कार दिल्ली से हरिद्वार जा रही थी। इस दौरान कार की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार उसके नीचे घुस गई। कार में सवार सभी मृतक दिल्ली-शाहदरा के बताए जा रहे हैं।
दिल्ली से हरिद्वार जा रही थी कार
यह दुर्घटना दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंगलवार सुबह 4 बजे छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहे के पास हुई है, जहां दिल्ली से हरिद्वार जा रही एक तेज रफ्तार सियाज कार पीछे से ट्रक में घुस गई। इस दौरान हादसे में कार सवार सभी 6 दोस्तों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक में फंसी कार को निकलवाया, जब सभी छह लोगों को निकाला गया, तो उनमें से किसी के शरीर में हरकत नहीं हो रही थी, पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक कार की गति काफी तेज होने के कारण ये हादसा हुआ है और सभी आपस में दोस्त थे।
सभी दोस्त दिल्ली के रहने वाले थे
इस दुर्घटना को लेकर CO विनय गौतम ने बताया कि एक सियाज कार अनियंत्रित होकर मुजफ्फरनगर से हरिद्वार की तरफ जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। इसमें कार सवार सभी छह युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवम पुत्र योगेन्द्र त्यागी, कुनाल पुत्र नवीन शर्मा, पार्श पुत्र दीपक शर्मा, धीरज, विशाल एक अज्ञात के रूप में हुई है। ये सभी शहादरा, दिल्ली के रहने वाले थे। इसके बाद थाना छपार पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित करते हुए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया है।
संबंधित खबरें
क्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
3 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
4 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
4 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
5 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
9 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
13 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines