धर्मेन्द्र कुमार
Muzaffarnagar Murder Case: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से देर रात यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा की कॉपी लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची टीम में शामिल एक सिपाही ने एक टीचर को गोलियों से भून डाला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शराब के नशे में टीचर की हत्या
पुलिस ने मृतक टीचर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर टीम में शामिल सभी लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी सिपाही शराब के नशे में था। वह रात के समय टीचर से तंबाकू की मांग कर रहा था। जब टीचर ने तंबाकू देने से मना किया तो सिपाही ने उसकी हत्या कर दी। इस घटना को लेकर शिक्षकों में काफी आक्रोश है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 14 मार्च को वाराणसी से एक टीम यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा की कॉपी लेकर अन्य जिलों में स्थित कॉलेज में जमा करने के लिए निकली थी। इसमें टीचर धर्मेंद्र कुमार और संतोष कुमार, उप निरीक्षक नागेंद्र चौहान और सिपाही चंद्रप्रकाश के साथ दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जितेंद्र मौर्य व कृष्ण प्रताप शामिल थे। यह टीम प्रयागराज, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद और बिजनौर में कॉपियां उतार कर रविवार की देर रात मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एसडी इंटर कॉलेज पहुंची थी, लेकिन कॉलेज का गेट बंद होने के चलते यह टीम रात के समय गाड़ी में ही आराम कर रही थी।
तंबाकू न देने पर टीचर से की फायरिंग
बताया जा रहा है कि इसी दौरान टीम में शामिल सिपाही चंद्रप्रकाश ने टीचर धर्मेंद्र कुमार से तंबाकू की मांग की। जब टीचर ने तंबाकू नहीं दिया तो शराब के नशे में चूर चंद्रप्रकाश ने धर्मेंद्र पर फायरिंग कर दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने धर्मेंद्र के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तो वहीं टीम में शामिल सभी लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें: भाई ने शादीशुदा बहन संग लिए सात फेरे, UP में सामने आया चौंकाने वाला मामला
एसपी सिटी ने क्या कहा?
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि थाना सिविल लाइन को सूचना प्राप्त हुई कि एसडी इंटर कॉलेज के सामने एक धर्मेंद्र नामक युवक को गोली लगी है। इस सूचना पर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक धर्मेंद्र चंदौली जिले का रहने वाला था। घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है। उच्च अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सोनभद्र में शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा कॉपी के मूल्यांकन का किया विरोध
मुजफ्फरनगर में टीचर की गोली मारकर हत्या किए जाने को लेकर सोनभद्र के शिक्षकों में रोष है। उन्होंने बोर्ड परीक्षा कॉपी के मूल्यांकन का विरोध किया है। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। जिले में जीआईसी और आरएसएम कॉलेज में मूल्यांकन का कार्य हो रहा है।
यह भी पढ़ें: बिग बॉस विनर एल्विश यादव गिरफ्तार, क्या है सांपों से जुड़ा मामला?
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
6 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
11 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
12 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
13 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
15 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
15 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
17 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
18 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines