धर्मेंद्र कुमार, मुजफ्फरनगर।
मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर उस समय हुआ जब उनकी कार अचानक एक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में उनकी गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह है कि सभी एयरबैग खुलने के कारण राकेश टिकैत और उनके साथ गाड़ी में मौजूद लोग सुरक्षित बच गए।
हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त
बता दें की राकेश टिकैत होली खेलने के लिए सिसौली गए हुए थे और सिसौली से मुजफ्फरनगर स्थित अपने आवास की ओर लौट रहे थे, इसी दौरान सड़क पार कर रही एक नीलगाय अचानक उनकी गाड़ी के सामने आ गई। तेज रफ्तार में आ रही कार नीलगाय से टकरा गई, जिससे वाहन के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा
हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। इसके बाद राकेश टिकैत को प्राथमिक उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। वहीं, नीलगाय की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय राकेश टिकैत समेत अन्य लोगों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी, जिससे उन्हें किसी भी तरह की गंभीर चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि कार में आठ एयरबैग थे, जो टक्कर के बाद खुल गए और इसी वजह से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद टिकैत सुरक्षित अपने आवास पहुंच गए हैं।
सांसद-विधायक ने घर जाकर की मुलाकात
वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही मुफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक और विधायक पंकज मलिक समेत बड़ी संख्या में किसान और भाकियू समर्थक उनका हाल-चाल लेने के लिए मुजफ्फरनगर स्थित उनके आवास पर पहुंचे। स्थानीय प्रशासन ने भी मामले की जानकारी ली।
फेसबुक के जरिए समर्थकों को दी जानकारी
घटना के बाद राकेश टिकैत ने घर पहुंचकर फेसबुक लाइव के जरिए अपने समर्थकों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे एयरबैग ने उनकी जान बचाई। टिकैत ने कहा कि उन्होंने और कार में सवार सभी लोगों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी। इसी वजह से एयरबैग समय पर खुल पाए और बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने अपने समर्थकों को आश्वस्त किया कि उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। राकेश टिकैत ने इस घटना के जरिए सभी से कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की अपील की।
संबंधित खबरें
CM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
3 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
4 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
8 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines