---विज्ञापन---

मुस्कान और साहिल की वकील रेखा जैन कौन? क्या वो उन्हें सजा से बचा पाएंगी या नहीं

मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान और साहिल की कानूनी लड़ाई अब वकील रेखा जैन लड़ेंगी। सवाल बड़ा है कि क्या वो उन्हें सजा से बचा पाएंगी या नहीं। इसके साथ ही रेखा जैन के बारे में भी जान लेते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Meerut Saurabh Rajput Case: मेरठ के सौरभ राजपूत केस ने सुर्खियां बटोरी हुई हैं। हर किसी की जुबान पर इसी केस के चर्चे हैं। हत्याकांड के बाद मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया और अब वो जेल की सलाखों के पीछे हैं। साहिल से तो मिलने उसकी नानी गई थीं, लेकिन मुस्कान से मिलने के लिए अभी तक कोई भी नहीं पहुंचा है। साहिल और मुस्कान को उनके परिवार वालों की ओर से कोई वकील नहीं मिला ऐसे में उन्होंने सरकारी वकील की मांग थी। अब दोनों को सरकारी वकील मिल गई हैं जिनका नाम रेखा जैन है। सवाल ये है कि क्या रेखा उन्हें बचा पाएंगी? इसके अलावा ये भी जानते हैं कि कौन है रेखा जैन?

कौन हैं रेखा गुप्ता

सबसे पहले ये जान लेते हैं कि कौन हैं रेखा जैन जिन्होंने मुस्कान और साहिल का केस अपने हाथों में लिया है। रेखा जैन फेमस वकील हैं जो चीफ लीगल एडवोकेट डिफेंस काउंसिल से हैं। रेखा अपने काम में माहिर हैं और उन्हें वकालत का 10 सालों से ज्यादा का अनुभव है। रेखा ने सौरभ मर्डर केस के आरोपी साहिल और मुस्कान का केस लड़ने की बात स्वीकारी है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: मुस्कान के प्रेमी साहिल की दूसरी डिमांड भी पूरी, पहली कंप्लीट होते ही बदली थी सूरत

क्या रेखा साहिल और मुस्कान को बचा पाएंगी

अब लोगों के मन में सवाल है कि क्या रेखा इतनी काबिल हैं कि वो साहिल और मुस्कान को बचा पाएंगी। जबकि दोनों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। ऐसे में अब वो बच पाते हैं या नहीं ये बड़ा सवाल है। इतने मजबूत सबूत होने के बाद ये कहना तो मुश्किल है कि दोनों आरोपी बच पाएंगे। लेकिन ऐसा हो सकता है कि उनकी सजा में कुछ रियायत मिल जाए। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दोनों के बारे में कहा जा रहा कि उनकी दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं है।

---खबर नीचे जारी है---

मुस्कान और साहिल ने की थी सरकारी वकील की मांग

जानकारी के लिए बता दें कि साहिल और मुस्कान को घरवालों की ओर से कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है। ऐसे में पहले मुस्कान ने और फिर साहिल ने सरकारी वकील की मांग की थी। उनकी इस मांग को जेल अधीक्षक की ओर से स्वीकार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: सूटकेस के अंदर कैसे पहुंची गौरी? जानें बेंगलुरु के राकेश की इनसाइड स्टोरी

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 28, 2025 02:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola