सूटकेस के अंदर कैसे पहुंची गौरी? जानें बेंगलुरु के राकेश की इनसाइड स्टोरी

मेरठ मर्डर केस अभी सुर्खियों में बना हुआ है, इसी बीच एक और दिल दहला देने वाला केस से सामने आया है। राकेश नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी गौरी को पहले मारा और फिर उसके शरीर के टुकड़े कर सूटकेस में डाल दिए। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

Bengaluru Rakesh Gauri case

Bengaluru Rakesh Gauri case

मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड ने देश में हड़कंप मचा दिया है। ऐसे ही कई सारे मामले और भी सामने आ रहे हैं। पहले महाराष्ट्र में पति ने पत्नी को मार उसे इलेक्ट्रिक बॉक्स में पैक कर दिया। इसके बाद ऐसा ही एक मामला सामने आया है जो बेंगलुरु का है जहां राकेश नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी गौरी को पहले चाकू से हमला कर मारा और फिर उसके शरीर के टुकड़े कर सूटकेस में पैक कर दिया। इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है, आइए आप भी जान लीजिए की क्यों राकेश ने गौरी को मार दिया।

नौकरी छोड़ने पर पत्नी का क्या मर्डर

मिली जानकारी के अनुसार, राकेश की पत्नी गौरी ने नौकरी छोड़ दी थी। घर पर फाइनेंशियल कंडीशन खराब होने की वजह से पति नहीं चाहता था कि वो नौकरी छोड़े। ऐसे में पत्नी नौकरी ढूंढ रही थी, लेकिन उसे नहीं मिली। राकेश आर्थिक तंगी से परेशान हो चुका था और गुस्से में आकर उसने पत्नी को चाकू से मार डाला और उसकी लाथ को ठिकाने लगाने के लिए उसके शरीर के टुकड़े कर दिए और सूटकेस में पैक कर लाश को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया।

क्या करता था राकेश?

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पति राकेश को शुक्रवार को पुणे में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि पत्नी गौरी पहले एक निजी कंपनी में काम करती थी लेकिन कुछ दिन पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी । गौरी एक नई नौकरी की तलाश में थी। नौकरी को लेकर उन दोनों के बीच में झगड़ा हुआ। राकेश एक हिताजी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर था वही अपने घर में एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।

पति-पत्नी में हुई थी हाथापाई

बता दें कि 26 मार्च की शाम को राकेश और गौरी के बीच नौकरी को लेकर बहस हुई। इसी बीच झगड़ा काफी बढ़ता गया और पति राकेश ने गौरी को थप्पड़ मारा। फिर गौरी गुस्से में आकर चाकू उठाया और राकेश पर फेंक दिया जिससे राकेश को काफी चोटें आईं। फिर राकेश ने पलटकर उसी चाकू से पत्नी पर कई बार वार किया और उसकी मौके पर ही जान चली गई। फिर राकेश ने इस घटना के बारे में अपने अपार्टमेंट के नीचे रहने वाले एक बढ़ई को घटना के बारे में बताया। बढ़ई ने घर के मालिक को इस घटना के बारे में जानकारी दी। राकेश ने अपनी पत्नी के माता-पिता को भी फोन करके हत्या की जानकारी दी और हत्या की बात कबूल भी कर ली।

हत्या करने के बाद पति ने खाया जहर

राकेश अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद कार से पुणे शहर पहुंच गया। फिर जहर खाने के बाद शिरवल पुलिस स्टेशन पहुंच गया और हत्या की जानकारी दी। राकेश के इलाज के लिए सतारा हॉस्पिटल ले जाया गया और बाद में उसे पुणे के ससून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बता दें कि बेंगलुरु के हुलीमावू से एक पुलिस टीम पुणे पहुंच गई है और राकेश पर नजर रख रही है। पुलिस ने बताया कि अब उसकी हालत पहले से बेहतर है। आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए राकेश को बेंगलुरु लाया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ