उत्तर प्रदेश में मेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस की आरोपी मुस्कान रस्तोगी प्रेग्नेंट है। इसकी पुष्टि अल्ट्रासाउंड से हो गई है। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के अनुसार, मुस्कान 4 से 5 हफ्ते की प्रेग्नेंट है। मेरठ जेल के अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा ने मुस्कान का अल्ट्रासाउंड कराए जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मुस्कान को कड़ी सुरक्षा में करीब 2 घंटे के लिए जेल से बाहर लाया गया था।
मेडिकल कॉलेज के गायनी डिपार्टमेंट में उसका टेस्ट कराया गया। करीब एक महीने की प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई है। अल्ट्रासाउंड कराने के बाद मुस्कान को वापस जेल लाया गया। मुस्कान की तबीयत कई दिन से खराब थी। जेल के अस्पताल में भी उसकी जांच कराई गई थी, जिसमें उसके प्रेग्नेंट होने के संकेत मिले थे। प्रेग्नेंसी कंफर्म करने के लिए ही मेडिकल कॉलेज में टेस्ट कराया गया।
यह भी पढ़ें:जोरदार भूकंप से फिर हिली धरती, म्यांमार में आया 5.5 की तीव्रता वाला Earthquake
मुस्कान को जेल में मिलेगी पूरी देखभाल
डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, जेलर वीरेश ने बताया कि मुस्कान को शुक्रवार सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर जेल से बाहर ले जाया गया था। कड़ी सुरक्षा में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और अल्ट्रासाउंड कराया गया। मुस्कान को करीब डेढ़ बजे वापस जेल लाया गया। मुस्कान से मिलने के लिए अभी तक परिवार से कोई नहीं आया है।
मुस्कान को प्रोटोकॉल के अनुसार ही सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। गर्भवती महिलाओं के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार ही उसकी देखभाल की जा रही है। उसका रेगुलर चेकअप कराया जाएगा। उसके खाने-पीने का विशेष ध्यान रखा जाएगा। गायनोकॉलोजिस्ट ने जो दवाइयां लिखकर दी हैं, वह जेल के खर्चे से मंगवाई जाएंगी और रेगुलर दी जाएंगी।
यह भी पढ़ें:जोरदार भूकंप से कांपे 5 देश; भारत-पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और टोंगा में आया Earthquake
मुस्कान की प्रेग्नेंसी क्या बोले सौरभ के परिजन?
बता दें कि मुस्कान रस्तोगी के प्रेग्नेंट होने की खबर सौरभ राजपूत के परिजनों को मिल गई है। सौरभ के भाई राहुल ने इस पर प्रतिक्रिया भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगर मुस्कान के पेट में जो बच्चा है, वह सौरभ का हुआ तो हम उसे एक्सेप्ट करेंगे और अपने बच्चे की तरह पालेंगे, लेकिन अब वह बच्चा साहिल का हुआ तो उससे हमारा कोई लेना देना नहीं। कंफर्म करने के लिए बच्चे का DNA टेस्ट कराएंगे, रिपोर्ट आने के बाद ही कोई फैसला लेंगे।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
55 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
2 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
13 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
15 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
17 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
17 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines