जोरदार भूकंप से कांपे 5 देश; भारत-पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और टोंगा में आया Earthquake

भूकंप और इसके झटकों ने आज 5 देशों में दहशत फैलाई है। इन देशों में भारत भी शामिल है। पांचों देशो में आए भूकंप की तीव्रता 4 से साढ़े 6 के बीच रही। आइए जानते हैं कि भूकंप कहां और कितनी तीव्रता का आया?

Earthquake Tremors | Earthquake Jolts | Earthquake

भूकंप के झटकों से एक बार फिर धरती को नुकसान उठाना पड़ा है।

भूकंप के झटकों से धरती से एक बार फिर कांप गई है। आज सुबह से लेकर दोपहर तक 5 देशों में भूकंप आ चुका है, जिसमें भारत भी शामिल है। भारत के अलावा पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, पापुआ न्यू गिनी, टोंगा भी भी भूकंप आया। इन देशों में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 से 6.5 के बीच रही।

विज्ञापन

भारत के जम्मू कश्मीर में राजौरी और पुंछ में झटके लगे। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप से लोगों में दहशत फैली हुई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) और अमेरिका भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने पांचों देशों में आए भूकंप की पुष्टि की है।

विज्ञापन

पाकिस्तान में आया भूकंप

मिली जानकारी के अनुसार, भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला। इस भूकंप के झटके भारत तक महसूस किए गए। जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ में लोगों ने झटके महसूस किए और वे अपने घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन

पाकिस्तान के पड़ोसी देश ताजिकिस्तान में शनिवार (11 अप्रैल 2025) की देररात भूकंप के झटके लगे थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 रिकॉर्ड हुई थी। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 110 किलोमीटर गहराई में मिला था। पाकिस्तान में आए भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में ही मिला है।

विज्ञापन

पापुआ न्यू गिनी में फिर आया भूकंप

NCS के अनुसार, पापुआ न्यू गिनी के न्यू आयरलैंड में भी आज शनिवार को भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 रही और इसका केंद्र कोकोपो से 115 किलोमीटर दूर समुद्र के अंदर 72 किलोमीटर की गहराई में मिला।

कोकोपो में बीच पर बने बंगला रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट इमॉन्क एबेलिस ने बताया कि भूकंप तकरीबन एक मिनट तक महसूस हुआ, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। 5 अप्रैल को भी पापुआ न्यू गिनी के न्यू ब्रिटेन तट पर सुबह 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था।

विज्ञापन

इसके अलावा आज टोंगा में आज सुबह भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ