मेरठ के ब्लू ड्रम मर्डर केस में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ राजपूत की कातिल पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को मौत की सजा सुनाई है. बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद दोनों दोषी टूट गए और फूट-फूटकर रोने लगे. जेल सूत्रों के मुताबिक, मौत की सजा सुनाए जाने के बाद से ही दोनों ने खाना-पीना छोड़ दिया है.
सजा सुनाए जाने के बाद जेल प्रशासन ने दोनों की निगरानी बढ़ा दी है. साहिल को नया कैदी नंबर 395 और मुस्कान को कैदी नंबर 396 आवंटित किया गया है. दोनों को अलग-अलग हाई-सिक्योरिटी बैरकों में रखा गया है. सीसीटीवी और सुरक्षाकर्मियों द्वारा उनकी 24 घंटे निगरानी की जा रही है. फांसी की सजा मुकर्रर होने के बाद अब दोनों की जेल की पोशाक भी बदल जाएगी. साहिल सफेद कुर्ता-पायजामा और मुस्कान क्रीम रंग की साड़ी या सूट पहनेगी.
यह भी पढ़ें : इश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया था अंजाम? जानिए पूरी टाइमलाइन
दोनों ने कानूनी विकल्पों के बारे में पूछा
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुातबिक, जेल अधिकारियों ने बताया कि फैसले के बाद दोनों दोषियों ने कानूनी विकल्पों के बारे में पूछा, जिस पर उन्हें बताया गया कि वे सेशन कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं. नियमों के मुातबिक, सेशन कोर्ट द्वारा दी गई मौत की सजा पर अमल से पहले हाई कोर्ट की मंजूरी अनिवार्य होती है.
कोर्ट में गीता और महाभारत का जिक्र
126 सुनवाइयों और 22 गवाहों के बयानों के बाद आए इस फैसले में कोर्ट ने भागवत गीता और महाभारत के प्रसंगों का जिक्र किया. अभियोजन पक्ष के वकील के मुताबिक, जज ने धर्म और न्याय की व्याख्या करते हुए कहा कि गलत काम करने वालों और अधर्मियों को कठोरतम दंड देना ही कोर्ट का परम धर्म है.
यह भी पढ़ें : नीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ हत्याकांड मामले में मेरठ कोर्ट ने सुनाया फैसला
मुस्कान के अपने माता-पिता ने भी उसका साथ छोड़ दिया. परिजनों ने कोर्ट के फैसले से पहले कहा था कि उनके दामाद सौरभ बेहद भले इंसान थे और अगर उनकी बेटी को फांसी की सजा भी दी जाती है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी. मुस्कान के परिवार ने जेल में भी कभी उससे मुलाकात नहीं की.
ऐसे किया था कत्ल
यह रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड 3 मार्च 2025 को इंदिरा नगर स्थित आवास पर हुआ था. पुलिस जांच के मुताबिक, मुस्कान ने पहले पति सौरभ राजपूत के खाने में नशीला पदार्थ मिलाया. इसके बाद उसका प्रेमी साहिल शुक्ला घर पहुंचा और दोनों ने मिलकर सौरभ पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. शव को छिपाने के लिए दोनों ने उसके टुकड़े किए. उन टुकड़ों को एक नीले रंग के बड़े प्लास्टिक ड्रम में डालकर ऊपर से रेत, पानी और सीमेंट का घोल भरकर पूरी तरह सील कर दिया.
वारदात को अंजाम देकर दोनों अगले ही दिन हिमाचल प्रदेश फरार हो गए. मुस्कान लगातार सौरभ के फोन से उसके परिवार को मैसेज भेजती रही ताकि ऐसा लगे कि सौरभ किसी बिजनेस ट्रिप पर बाहर है.
ऐसे हुआ खुलासा
सौरभ के कई दिनों तक सामने न आने पर 17 मार्च 2025 को रिश्तेदार और पुलिस घर पहुंची. सौरभ की 6 साल की मासूम बेटी ने पड़ोसियों और परिजनों को बताया कि पापा तो ड्रम के अंदर हैं. पुलिस ने जब कटर से नीले ड्रम को काटकर कंक्रीट हटाया, तो अंदर से सौरभ राजपूत के क्षत-विक्षत अवशेष बरामद हुए. इसके दो दिन बाद पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया.
संबंधित खबरें
कानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
8 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
10 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
1 day agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 day ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 day agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines