मेरठ नीला ड्रम केस के आरोपी साहिल और मुस्कान को आज मेरठ की जिला अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है. 30 सितंबर 2026 को अदालत ने उन्हें सौरभ राजपूत हत्याकांड मामले में दोषी करार दिया था और आज मौत की सजा दे दी. इस फैसले से सौरभ राजपूत के परिवार को बड़ी राहत मिली है. उनकी मां रेनू देवी ने अदालत के फैसले पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि सौरभ को इंसाफ मिल गया है. कमाल की बात ये है कि मुस्कान और साहिल की परिवार की तरफ से कोई भी उनकी पैरवी के लिए आगे नहीं आया. चलिए आपको बताते हैं कि सौरभ हत्याकांड को मुस्कान और साहिल ने किस तरह अंजाम दिया.
ये भी पढ़ें: ‘तुझे भी नीले ड्रम में डाल दूंगी’…पत्नी की साजिश से सहमा पति, घर जाने से किया इंकार
सौरभ हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
2015 में मुस्कान और सौरभ की मुलाकात हुई और दोनों को प्यार हो गया.
2016 में मुस्कान और सौरभ ने शादी कर ली.
2019 में दोनों के घर बेटी ने जन्म दिया, जिसका नाम पीहू है.
2019 में मुस्कान और साहिल की मुलाकात हुई, जो प्यार में बदल गई.
2021 में सौरभ को मुस्कान-साहिल के रिश्ते के बारे में पता चला.
2021 में सौरभ ने मुस्कान से तलाक लेने के लिए अर्जी दी.
2023 में सौरभ काम के सिलसिले में लंदन चला गया
2024 में साहिल-मुस्कान ने सौरभ हत्याकांड की साजिश रची.
24 फरवरी 2025 को सौरभ वापस भारत आया.
25 फरवरी 2025 को मुस्कान के बर्थडे पर सौरभ की हत्या की कोशिश की.
3 मार्च 205 की रात को दोनों ने सौरभ को चाकू से मौत के घाट उतार दिया.
4 मार्च 2025 को सौरभ की बॉडी नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से जमा दी
4 मार्च 2025 की शाम को दोनों हिमाचल चले गए.
17 मार्च 2025 को वापस लौटकर सौरभ की लाश ठिकाने लगाने की कोशिश की.
19 मार्च 2025 को पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार किया.
जेल में मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया
मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल में जब मुस्कान को लाया गया तो वहां उसका प्रेगनेंसी टेस्ट भी हुआ था, लेकिन वो नेगेटिव आया था. कुछ दिन बाद जेल में अचानक मुस्कान की तबीयत बिगड़ी तो पता चला कि वो प्रेग्नेंट है. जब इस बात का लोगों को पता चला तो उन्होंने उसकी कोख में पल रहे बच्चे पर सवाल उठा दिए और पूछा कि उसका पिता कौन है? 9महीने बाद मुस्कान ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम राधा रखा गया. मुस्कान की पहले से एक बेटी है, जो सौरभ के माता-पिता के साथ रहती है. जब सौरभ के परिवार को मुस्कान की दूसरी प्रेगनेंसी के बारे में पता चला तो सौरभ के बड़े भाई राहुल राजपूत ने कह दिया था कि वो मुस्कान के बच्चे को तभी अपनाएंगे जब ये साबित हो जाएगा कि ये उनका खून है. उनका कहना है कि अगर DNA टेस्ट में साबित हुआ कि राधा सौरभ की बेटी है तो वो उसे पूरी जिम्मेदारी से अपनाएंगे.
ये भी पढ़ें: नीले ड्रम में फिर मिला शव, पढ़ें राजस्थान की मेरठ की ‘मुस्कान और ‘साहिल’ जैसी लव स्टोरी और हत्याकांड की कहानी
संबंधित खबरें
दिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
8 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
23 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 day ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 day agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 day agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines