मुख्तार अंसारी के शूटर रहे शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शोएब बॉबी लखनऊ के जेलर हत्याकांड में आरोपी था. उसे बाराबंकी के असैनी में गोली मारी गई. बताया जा रहा है कि शोएब बॉबी पर ताबड़तोड़ 15 गोलियां दागी गई हैं. बता दें कि मुख्तार अंसारी पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, अपहरण और फिरौती शामिल थे. अंसारी को 2005 में कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में जेल भेजा गया था और तब से वे जेल में थे. 28 मार्च 2024 को बांदा जेल में उनकी मौत हो गई, जिसकी वजह हार्ट अटैक बताई गई थी.
बेहद करीब से मारी शोएब को गोली
शोएब उर्फ बॉबी को पूर्व बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के गिरोह से जुड़ा माना जाता रहा है. वह कई आपराधिक मामलों में आरोपी रहा है. पुलिस के मुताबिक, शोएब की हत्या बाराबंकी जिले के व्यस्त इलाके में हुई. बॉबी पर हमला करने वाले बाइक पर आए थे और बदमाशों ने बॉबी पर बेहद करीब से फायरिंग की. घटना के बाद शोएब को अस्पताल ले जाया गया जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए.
चर्चित जेलर हत्याकांड में आया था शोएब का नाम
वहीं, पुलिस अब शोएब के हत्यारों को तलाश रही है और सीसीटीवी फुटेज भी जांच रही है. मिली जानकारी के अनुसार, शोएब का नाम चर्चित जेलर हत्याकांड में भी सामने आया था. इसके अलावा शोएब पर रंगदारी, हत्या, और गैंगवार से जुड़े कई मामले दर्ज थे.
वहीं, बीते कुछ महीनों से गैंग में आपसी रंजिश की खबरें भी सामने आई थी. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से ही बॉबी शोएब विपक्षियों के निशाने पर आ गया था. पुलिस मामले की इस एंगल से भी जांच कर रही है कि शोएब की हत्या गैंगवार का नतीजा तो नहीं है.
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
7 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
10 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
10 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
12 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
12 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
14 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
16 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines