Mukhtar Ansari Banda Jail: माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे आधी रात को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उसकी हालत गंभीर है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज के आईसीयू जोन को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया है। भाई अफजाल अंसारी ने मुख्तार की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने मुख्तार को किसी अन्य जेल में स्थानांतरित करने की मांग की है।
मामले पर जिला प्रशासन और पुलिस ने साधी चुप्पी
जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और जेल प्रशासन के सभी जिम्मेदार इस मामले में पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर दो दिन पूर्व ही शासन ने एक जेलर और दो डिप्टी जेल को निलंबित किया था। मुख्तार ने जज को लिखे अपने प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसे 19 मार्च को जो खाना दिया गया था, उसे खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई है।
मुख्तार अंसारी ने स्लो प्वाइजन देने का लगाया था आरोप
अपनी वर्चुअल पेशी में माफिया मुख्तार अंसारी ने न्यायालय में जेल प्रशासन पर स्लो प्वाइजन देने का आरोप लगाया था। पिछले तकरीबन एक हफ्ते से लगातार मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब चल रही थी। रात में ज्यादा सीरियस होने पर गुपचुप तरीके से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी और परिवार दोपहर तक बांदा पहुंच जाएगा।
यह भी पढ़ें: Mukhtar Ansari: बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार की मदद करने वाले जेलर वीरेंद्र वर्मा सस्पेंड, जांच में हुआ ये खुलासा
जेल अधीक्षक ने मेडिकल कॉलेज को लिखा था लेटर
बताया जाता है कि जेल अधीक्षक ने मुख्तार अंसारी को लेकर बांदा मेडिकल कॉलेज को एक लेटर लिखा था। इसमें मुख्तार को मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कहा गया था। वहीं, जब मेडिकल कॉलेज की टीम जेल पहुंचे तो डॉक्टरों ने देखा कि उसकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां वह आईसीयू में है।
यह भी पढ़ें: जनता तो छोड़िए, खुद का भी नहीं मिला वोट; कौन है यह उम्मीदवार?
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 hr agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
10 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
10 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
13 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines