Mukhtar Ansari Family Call Recording Viral: बांदा जेल में बंद गैंगस्टर से राजनेता बने मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उका परिवार के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुख्तार अपने बेटे उमर अंसारी और अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत अंसारी से बातचीत कर रहे हैं। इस ऑडियो में उमर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हम सब एक साथ हज और उमरा करने जाएंगे। आप ठीक हो जाएंगे।
2 दिन पहले का ऑडियो
बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले जब मुख्तार अंसारी को अचानक तबीयत खराब होने के बाद बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया था, उसके बाद की यह ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग है। इसमें मुख्तार अंसारी अपने बेटे से बातचीत कर रहा है।
‘अल्लाह का शुक्र है आपकी आवाज सुनने को नसीब हो रही है’
वायरल कॉल रिकॉर्डिंग में सबसे पहले मुख्तार के बड़े बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत अंसारी की आवाज सुनाई देती है। निघत सबसे पहले पूछती हैं कि पापा.. कैसे हैं आप। इसके बाद वह कहती हैं कि अल्लाह का शुक्र है पापा कि आपकी आवाज सुनने को नसीब हो रही है। आप ठीक तो हैं न पापा।
यहां सुनें मुख्तार अंसारी की परिवार से आखिरी बातचीत
‘हमें पूरी उम्मीद है कि सब सही होगा’
इसके बाद उमर अंसारी अपने पिता मुख्तार से बातचीत करता है। वह कहता है कि बस अल्लाह ने आपको बचा लिया पापा। सब जहर का असर है। सब ठीक होगा। रमजान का पाक महीना चल रहा है। हमें पूरी उम्मीद कि सब सही होगा। उमर कहता है कि हम आपके लिए खजूर लेकर आएंगे।
यह भी पढ़ें: मुख्तार की मौत के बाद वायरल हो रहा है योगी आदित्यनाथ का भाषण, माफियाओं पर क्या बोले थे सीएम?
‘आप कमजोर हो गए हैं’
उमर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पापा आप बहुत कमजोर हो गए हैं। वीडियो में हमने देखा है। हम अभी डॉली बाग वाले अदालत में हैं। मऊ से भी दारोगा अंकल परमीशन करा रहे हैं। अगर नकल मिल जाती है तो कल हम और भाभी आपसे मिलने आएंगे। हम समझ रहे हैं। उमर यह भी कहता है कि आप बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे। आप फोन करते रहिए। आपकी आवाज सुनकर जान पर जान आ गई। हम सब एक साथ हज और उमरा करने जाएंगे।
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
40 mins agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 hr agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 hr agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
2 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
3 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
16 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines