---विज्ञापन---

Mukhtar Ansari के खिलाफ कब और क्यों दर्ज हुआ था पहला पुलिस केस? सिर्फ 15 साल थी डॉन की उम्र

Don Mukhtar Ansari First Police Case: मुख्तार अंसारी ने 15 साल की उम्र में क्राइम की दुनिया में कदम रखा था। डॉन के खिलाफ पहला केस दर्ज हुआ था। एक प्लॉट को लेकर विवाद हुआ था। उस समय अंसारी एक गिरोह का मेंबर भी बन गया था। इस मामले के बाद डॉन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

---विज्ञापन---

First Case Registered Against Mukhtar Ansari: डॉन मुख्तार अंसारी अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह था। उसके खिलाफ 4 राज्यों के पुलिस थानों में करीब 65 केस दर्ज थे। इनमें से 8 केसों में वह सजायाफ्ता था। 21 केसों में अभी फैसला सुनाया जाना था। उसे 2 केसों में उम्रकैद की सजा हुई थी। वह साल 2005 से जेल में था। 19 साल में वह कभी उत्तर प्रदेश की जेल में रहा तो कभी पंजाब की जेल में उसे शिफ्ट किया गया।

आखिरी दिनों में वह उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में कैद था, लेकिन यह डॉन का आखिरी सफर साबित हुआ। मुख्तार अंसारी का कनेक्शन स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से है। उसके दादा फ्रीडम फाइटर थे और गांधी जी के सहयोगी थे, लेकिन मुख्तार अंसारी अपराध की दुनिया ऐसे जुड़ा कि परिवार के नाम पर दाग लग गया।

---विज्ञापन---

 

15 की उम्र में रखा अपराध की दुनिया में कदम

मुख्तार अंसारी की उम्र सिर्फ 15 साल थी, जब उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। डॉन के खिलाफ सबसे पहला केस 1980 के दशक में दर्ज हुआ था। गली में दोस्तों के साथ लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करते-करते वह मखनू सिंह के गैंग में शामिल हो गया। गैंग का मेंबर रहते हुए उसका सबसे पहला टकराव साहब सिंह के गिरोह से हुआ। गांव सैदपुर में जमीन के एक टुकड़े के लिए दोनों गिरोह में भिड़ंत हुई।

---विज्ञापन---

कई हिंसक घटनाएं हुईं, लेकिन पुलिस ने पूरे गैंग के खिलाफ केस दर्ज किया। साल 1978 की बात है, जब 15 साल का मुख्तार अंसारी पहली बार पुलिस की क्राइम डायरी में रिकॉर्ड हुआ। गाजीपुर के सैदपुर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 506 के तहत केस दर्ज हुआ था। इसके बाद मुख्तार अंसारी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मुख्तार अंसारी के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा केस मुहम्मदाबाद थाने में 1988 में दर्ज हुआ था, जो हत्या की धाराओं के तहत दर्ज हुआ था।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Mar 29, 2024 10:38 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola